PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

टीम इंडिया में जगह बनाकर हिमाचल प्रदेश कि बेटी ने प्रदेश व देश का नाम किया रोशन,

rohdu s renuka thakur will become the speed of team india Shimla

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की रहने वाली रेणुका ठाकुर ने टीम इंडिया में जगह बनाकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है / आपको यह भी बता दें कि महिला विश्वकप के लिए रेणुका का टीम इंडिया में चयन किया गया है /

रेणुका टीम इंडिया की वर्ल्ड कप टीम के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पांच एकदिवसीय मैचों भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेगी / रेणुका मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करती हैं / रेणुका का जन्म हिमाचल के शिमला जिले के रोहड़ू के पारसा गांव में हुआ है / तीन साल की उम्र में ही अपने पिता को खो चुकी रेणुका को उसके पिता क्रिकेटर बनाना चाहते थे और रेणुका ने उनका यह सपना पूरा किया है /

रेणुका ठाकुर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था / यहां रेणुका को तीन मुकाबले खेलने को मिले थे और इनमें वह एक विकेट ही हासिल कर सकी थी, हालांकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था /

रेणुका ने रोहड़ू में स्थानीय स्तर पर ही क्रिकेट खेलना शुरू किया और बाद में वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की धर्मशाला अकेडमी के लिए चुनी गई / रेणुका तेज गेंदबाज हैं और HPCA के कोच पवन सेन से उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं / सन 2019 में रेणुका ने बीसीसीआई महिला वन डे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 23 विकेट हासिल किए थे /

इसी साल उसका चयन भारतीय महिला टीम-ए के लिए हुआ था / रेणुका से पहले दो हिमाचली महिला खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है / शिमला के ही सुन्नी की सुषमा वर्मा भी भारतीय महिला टीम में खेल चुकी हैं / वह विकेटकीपर थी / सुषमा ने महिला विश्व कप में हिस्सा लिया था / इसके अलावा हरलीन देओल हिमाचल रणजी टीम से खेलने के बाद इंडियन टीम का हिस्सा रही हैं, हालांकि वह चंडीगढ़ के मोहाली से हैं /