PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Kisan Andolan, डल्लेवाल की गिरफ्तारी के बाद माननीय हाईकोर्ट ने सरकार को दिया सख्त आदेश,

punjab-chandigarh-farmers-protest-punjab-and-haryana-high-court-issues-notice-to-state-government-in-illegal-arrest-case-jagjit-singh-dallewal

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा 19 मार्च को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और अन्य किसानों को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया गया है। देर शाम हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया है और

.

डीजीपी को इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट सोमवार को दायर करने के आदेश दे दिए हैं। याचिका भारतीय किसान यूनियन दोआबा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह ने दायर की है। याचिका में कहा है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल को बिना कोई नोटिस दिए और कारण बताए गिरफ्तार किया गया है, जोकि गैर कानूनी है। उन्होंने हाईकोर्ट से मांग की कि उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई से खफा किसानों ने शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर रोष जाहिर किया।

.

.

हरियाणा के अंबाला शहर और शहजादपुर दोनों जगह अनाज मंडी में शहीद भगत सिंह यूनियन और संयुक्त किसान मजदूर इंकलाब यूनियन से जुड़े किसानों ने पंजाब सरकार के पुतले फूंक कर रोष जाहिर किया। किसानों के निशाने पर आम आदमी पार्टी रही। उधर, पंजाब में विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को जमकर हंगामा किया तथा ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे साथ राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण का बहिष्कार किया।

.

कांग्रेस विधायक वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और फिर सदन से बाहर चले गए। 13 महीने से बंद संगरूर के खनौरी में शुक्रवार को भी नेशनल हाईवे को खाली करने का काम जारी रहा। हाईवे अभी खोला नहीं गया। शुक्रवार को हाईवे से हटाई गईं 300 ट्रैक्टर-ट्रालियां में से करीब 150 ट्रैक्टर ट्रालियों को लेने किसान पहुंचे। शंभू बॉर्डर खुलने के बावजूद गूगल मैप एप पर अब भी रास्ते को बंद दिखाया जा रहा है। गूगल मैप पर डायवर्टेड रूट दिखाए जाने से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।

.

.

405 दिनों बाद शंभू टोल प्लाजा शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे टोल कलेक्शन शुरू कर दी गई। इस 405 दिन की अवधि में कुल 42 किसानों और दो पुलिस कर्मियों ने अपनी जान गंवाई जबकि 115 किसान घायल हुए। वहीं, शंभू टोल बंद होने से बंद पड़ी हरियाणा रोडवेज की पंजाब जाने वाली 15 में से छह बसें शुक्रवार को चल गई अभी भी नौ बसें चलनी बाकी हैं। पहले दिन शुरुआती नौ घंटे में शंभू टोल से 22 हजार से ज्यादा वाहन निकल चुके थे।

.