PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल प्रदेश में पंजाब के युवकों ने ढाबा मालिक पर की फायरिंग, हुआ घायल, बदमाश नकदी लूट हुए फरार,

hooliganism-by-tourists-from-punjab-in-mandi-fired-bullets-at-the-dhaba-owner-from-a-country-made-pistol-himachal-pardesh

.

PTB Big न्यूज़ मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। पुल घराट क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक ढाबा मालिक पर गोली चलाकर नकदी लूट ली। घटना रात करीब 11:45 बजे की है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

.

.

जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक पर सवार होकर पुल घराट स्थित ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी बातचीत के ढाबा मालिक पर गोली चला दी। गोली उनके गाल और हाथ को छूकर निकल गई। इसके बाद बदमाश ढाबे की नकदी लेकर फरार हो गए। घायल ढाबा मालिक को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती कराया गया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

.

.

आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। घटना प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इससे पहले कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ पर भी गोली चलाने की घटना हुई थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है।

.

.