PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

CM चन्नी ने जालंधर नार्थ की जनता से कहा वोट आपने बावा हैनरी को नहीं मुझे डालनी है, लोगों ने कहा हम आपके साथ हैं,

Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi Jalandhar North junior Bawa Henry Punjab Congress Party 

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीते दिन जिला जालंधर में विधानसभा के चारों हल्कों के कांग्रेसी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का सभी हल्कों में लोगों ने जोरदार स्वागत किया / इस दौरान उनके साथ चारों हल्कों के उम्मीदवार भी मौजूद थे, लेकिन सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जब चरणजीत सिंह चन्नी नार्थ हल्के के उम्मीदवार जूनियर बाबा हैनरी के इलाके में पहुंचे तो लोगों ने जहां चरणजीत सिंह चन्नी का भव्य स्वागत किया /

वहीं लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने लोगों को कहा कि आप जो वोट जूनियर बाबा हेनरी को 20 तारीख को डालने वाले हैं आप जूनियर बाहरी को नहीं बल्कि चरणजीत सिंह चन्नी को डालने वाले हैं / उन्होंने आगे कहा कि विकास कि बात करें तो नॉर्थ हल्के में जूनियर बाबा जो बीते 5 सालों में करोड़ों की लागत से विकास किया है वह अद्भुत और अविश्वसनीय है /

आज जो भारी जनसमूह मुझे दिखाई दे रहा है / उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि कोई यह चुनावी रैली नहीं बल्कि लग रहा है जीत के बाद जुटी हुई भीड़ हो / इस दौरान सीएम चन्नी ने बाबा हैनरी को भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद कैबिनेट रेंक देने का इशारा भी किया / उन्होंने कहा कि अगर जनता जूनियर बावा हैनरी को इतना प्यार और उनके परिवार पर जोकि कांग्रेस पार्टी के पुराने साथी हैं पर इतना विश्वास करती है तो मैं आप सब को विश्वास दिलाता हूं

कि आने वाले समय में जूनियर बावा हैनरी को राजनीति की दुनिया का उभरता हुआ सितारा बनाकर ही वह साँस लेंगे / उन्होंने आगे यह भी कहा कि बावा हैनरी अपने हल्के से लेकर प्रदेश का नाम रोशन जरूर करेंगे / इस मौके पर भारी संख्या में जूनियर बावा हैनरी के समर्थक हल्के के कांग्रेसी पार्षद व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था / इस खुशी के अवसर पर जूनियर बावा हैनरी ने PTB News के साथ विशेष बातचीत करते हुए कहा कि मुझे खुशी है आज मेरी मेहनत रंग लाई,

जब मेरे हल्के में खुद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी यह देखकर गदगद हो रहे हैं कि हल्के में विकास होने पर समर्थकों की भीड़ पैसों से नहीं बल्कि बिन पैसों के आई हुई भीड़ है / मैं हल्के के लोगों को विश्वास दिलाता हूं आने वाले समय में जो हल्के के लोगों की अन्य समस्याएं हैं या हल्के के लोगों की बाकि बची जरूरतें हैं उनको बिना किसी भेदभाव के मैं पूरी ईमानदारी से पूरा जरुँगा /