PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

प्रीत नगर इलाके में नशा तस्कर को पकड़ने गई CIA की टीम पर किया हमला, 2 पुलिसकर्मी हुए घायल,

punjab-cia-team-attacked-while-arresting-drug-smuggler-in-pathankot-two-policemen-injured

PTB Big न्यूज़ पठानकोट : प्रीत नगर में शनिवार देर रात नशा तस्करी के आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ दीपू को पकड़ने गई सीआईए (CIA) स्टाफ की टीम पर दीपू और उसके साथियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में 2 सीआईए कर्मचारी घायल हो गए। बचाव में पुलिस ने हवाई फायर किए। हमलावरों ने सीआईए की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

.

.

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि नशा तस्करी के मामले में नामजद आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ दीपू छोटी लाइन पर अपने साथियों के साथ मौजूद है। सीआईए की 5 सदस्यीय टीम दीपू को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। जैसे ही टीम ने दीपू को हिरासत में लेने की कोशिश की, उसने और उसके साथियों ने पहले हाथापाई शुरू की और फिर हमला कर दिया।

.

इस हमले में सीआईए कर्मचारी राजिंदर कुमार और एक अन्य कर्मचारी घायल हो गए। हमले की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और दीपू को हिरासत में ले लिया। हालांकि, उसके साथी केवल भाटरा, सन्नी प्रधान, सेठी और सात अन्य अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी मनदीप सलगोत्र ने बताया कि घायल कर्मचारी राजिंदर कुमार के बयान के आधार पर दीपू, केवल भाटरा,

.

.

सन्नी प्रधान, सेठी और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सीआईए स्टाफ इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि दोनों घायल कर्मचारियों की हालत में अब सुधार है। बता दें कि सुखबीर सिंह उर्फ दीपू पर पहले से नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। वह अभी भी नशे के कारोबार में सक्रिय था, जिसके चलते सीआईए टीम उसे पकड़ने गई थी।

.