PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

JEE Advanced Result 2025 परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें,

jee-advanced-2025-result-and-final-answer-key-released

PTB News “शिक्षा” : JEE Advanced Result 2025 के प्रतिष्ठित संस्थानों आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही, फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में कुल 1 लाख 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा कुल 360 अंकों की रही, पेपर-1 और पेपर-2 दोनों ही 180-180 अंकों के थे।

.

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में आईआईटी दिल्ली ज़ोन के राजित गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 332 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। वहीं, आईआईटी खड़गपुर ज़ोन की देवदत्ता माझी ने AIR 16 के साथ महिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। यहां क्लिक करके देखें टॉपर लिस्ट… जेईई एडवांस्ड 2025 की कटऑफ प्रतिशत के रूप में भी जारी की गई है, जिससे परीक्षार्थियों को यह समझने में आसानी हो कि उन्हें कुल अंकों में से

.

कितना प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य था। इस वर्ष कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के लिए न्यूनतम कटऑफ 20.56% रही है। वहीं, ओबीसी-एनसीएल और जनरल ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह कटऑफ 18.50% तय की गई है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 10.28% रहा। इस कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थी अपनी पात्रता का मूल्यांकन कर सकते हैं और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की तैयारी कर सकते हैं।

.

श्रेणी कटऑफ प्रतिशत (%) :—
कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) 20.56%
ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) 18.50%
जनरल ईडब्ल्यूएस (GEN-EWS) 18.50%
एससी (SC) 10.28%
एसटी (ST) 10.28%

आपको यह भी बता दें कि इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 18 मई को दो पालियों में किया गया था। यह परीक्षा देश के 222 शहरों के अलावा काठमांडू और दुबई सहित कुल 224 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। जेईई एडवांस्ड 2025 का आयोजन इस बार आईआईटी कानपुर द्वारा किया गया। इस वर्ष JoSAA काउंसलिंग 2025 के माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 47 जीएफटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

.

यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संपन्न होगी। काउंसलिंग 3 जून से 28 जुलाई के बीच कुल छह चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 3 जून से 12 जून शाम 5 बजे तक JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग करनी होगी। पहले चरण की सीट अलॉटमेंट सूची 14 जून को जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित होगी, उन्हें 19 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट एक्सेप्टेंस

.

फीस जमा करके अपनी सीट को कन्फर्म करना होगा। इसके बाद काउंसलिंग के बाकी चरणों में क्रमशः दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट 21 जून, तीसरे राउंड का 28 जून, चौथे राउंड का 4 जुलाई, पांचवें राउंड का 10 जुलाई और अंतिम छठे राउंड का सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को जारी किया जाएगा। आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर बेटियों को दाखिला मिलेगा। इन अतिरिक्त सीटों से अन्य आरक्षित सीटों में कोई कटौती नहीं हुई है। इसका मकसद बेटियों को देश के इंजीनियरिंग प्रीमियम संस्थानों से जोड़ना है।

.

कैसे चेक करें रिजल्ट :–
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
‘JEE Advanced Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर डालें।
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।