PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी श्रेणियाँ भूमि विकास वित्त निगम के 50,000 रुपए तक के ऋण माफी की शुरुआत की,

Punjab CM Chani Initiates Loan Waiver upto Rr 50000 of punjab Scheduled Castes and Backward Classes Land Development Finance Corporation Punjab

PTB Big न्यूज़ मोरिंडा : मुख्यमंत्री पंजाब स. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अपने आवास में पंजाब अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी श्रेणियाँ भूमि विकास वित्त निगम के 50,000 रुपए तक के ऋण माफी के प्रमाण पत्र बाँटने की शुरूआत की।

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पूरे राज्य के लाभार्थियों को विशेष समारोहों के दौरान मंत्रियों और सम्बन्धित विधायकों द्वारा यह ऋण माफी के प्रमाण पत्र बाँटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज पहले पड़ाव में पंजाब अनुसूचित जातियों के 41.48 करोड़ रुपए के ऋण और पिछड़ी श्रेणियों के 20.98 करोड़ रुपए के ऋण माफी के प्रमाण पत्र बाँटे जा रहे हैं।

स. चन्नी ने आगे बताया कि गरीब लोगों का आर्थिक स्तर ऊँचा उठाने के लिए पंजाब अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी श्रेणियाँ भूमि विकास और वित्त निगम द्वारा जरूरतमंद लोगों को ऋण उपलब्ध करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि कई जरूरतमंद परिवार इन ऋण को वापस करने में असमर्थ हैं, जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा लोक हित को देखते हुए ऋण माफी का फ़ैसला किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निगमों द्वारा स्व-रोजग़ार स्थापित करने के लिए बहुत ही कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाए जाते हैं, जिससे अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों, दिव्यांग व्यक्तियों, आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्ति अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

इस मौके पर संबोधन करते हुए चेयरमैन, पंजाब अनुसूचित जातियों भूमि और वित्त निगम स. भाग सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा आज ऋण माफी स्कीम की शुरुआत करते हुए पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास वित्त निगम के 26 व्यक्तियों के 50,000 रुपए तक के ऋण माफी के प्रमाण पत्र बाँटे गए हैं, जबकि पिछड़ी श्रेणियों के 11 लाभार्थियों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।

इस मौके पर जि़ला मैनेजर अनुसूचित जाति भूमि और वित्त निगम, अवतार सिंह राय, प्रवर्तन अधिकारी बैकफिनको सतविन्दर सिंह, फील्ड अफ़सर अंजू शर्मा, सहायक जि़ला मैनेजर बुध सिंह और सुखराम सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।