PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब सरकार ने किया इस दिन की गज़टेड छुट्टी का ऐलान, जानें बड़ी वजह,

Punjab Government to Declare Gazetted Holiday on Janam Divas of Legendary Sikh Martyr Baba Jeevan Singh Ji on September 5, 2022 CM Punjab Charanjit Singh Channi

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर महान सिख शहीद बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) के जन्म दिवस पर गज़टेड छुट्टी सम्बन्धी पैदा हुई उलझन को दूर करने के लिए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने आज स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हाल ही में श्री आनन्दपुर साहिब में श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के शहादत दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान भाई जैता जी के जन्म दिवस पर गज़टेड छुट्टी का ऐलान किया था।

हालाँकि, प्रवक्ता ने आगे स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने भाई जैता जी के शहादत दिवस, जोकि इस साल 23 दिसंबर को मनाया जा रहा है, पर ना तो कोई गज़टेड और न ही आरक्षित छुट्टी का ऐलान किया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि क्योंकि बाबा जीवन सिंह जी का जन्म दिवस इस साल 5 सितम्बर को था और अब मुख्यमंत्री चन्नी के ऐलान के अनुसार यह छुट्टी अगले साल की गज़टेड छुट्टियों की सूची में 5 सितम्बर, 2022 के रूप में शामिल की जाएगी।

आपको यह भी बता दें कि इससे पहले भी पंजाब सरकार ने बाबा जैता जी के शहादत दिवस पर छुट्टी का ऐलान नहीं किया था। इस कारण इसी साल की 23 दिसंबर को भी सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कॉर्पोरेशन के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थान पहले की तरह खुले रहेंगे।