PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਡਾ. ਸੁਰਜੀਤ ਪਾਤਰ ਦੇ ਬੇਵਕਤ ਚਲਾਣੇ ’ਤੇ ਸ਼ੋਕ ਸਭਾ ਹੋਈ, "लगातार प्रयास ही विशेष सफलता का आधार है" 12वीं के नतीजों में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने फहराया ग्रुप का परचम, पलक चौहान ... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : अभिनव अग्रवाल ने 97.2%... जालंधर : AGI Infra के नाम पर मारी ठग ने लोगों से लाखों की ठगी, FIR हुई दर्ज, जालंधर में पवन कुमार टीनू ने दाखिल किया नामांकन, कहा आप पार्टी लोगों की उम्मीदों पर उत्तरी खरी, सुरजीत पातर की अंतिम यात्रा में पहुंचे पंजाब के CM मान, अर्थी को दिया कंधा, कई प्रसिद्ध कलाकार भी हु... बड़ी ख़बर, अरविन्द केजरीवाल यानि CM हॉउस में आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी? CBSE 12th का Results हुआ घोषित, 87.98 फीसदी बच्चे हुए पास, लड़कियां रहीं इस बार फिर आगे, आइवी वर्ल्ड प्ले स्कूल, सिविल लाइंस स्कूल में मनाया "मदर्स डे"
Translate

PTB न्यूज़ की खबर पर लगी मोहर, विधायक राजकुमार चब्बेवाल को CM मान ने करवाया आम आदमी पार्टी में शामिल,

punjab-congress-leader-dr-rajkumar-chabbewal-join-aam-aadmi-party-cm-bhagwant-mann

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सीएम मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

.

punjab-congress-leader-dr-rajkumar-chabbewal-join-aam-aadmi-party-cm-bhagwant-mann

.

आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के चुनाव में मैदान में उतारा जाएगा। राजकुमार चब्बेवाल दो बार कांग्रेस की टिकट पर चब्बेवाल से विधायक बन चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से केवल राजकुमार चब्बेवाल को ही होशियारपुर हलके में जीत मिली थी। 

.

.

चब्बेवाल दलित समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। वे लंबे समय तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस के एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। पिछला लोकसभा चुनाव वे कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे, हालांकि उन्हें भाजपा के सोमप्रकाश से हार मिली थी। डॉ. चब्बेवाल दोआबा के जाने माने रेडियोलॉजिस्ट हैं और उनके कई सेंटर हैं। उनके पिता पूर्व सैनिक हैं।

.

punjab-congress-leader-dr-rajkumar-chabbewal-join-aam-aadmi-party-cm-bhagwant-mann

.

पंजाब कांग्रेस विधायक डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी भी डॉ. राज कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। राज कुमार चब्बेवाल ने फेसबुक पर लिखा, “आज आज आईएनसी और विधान सभा पंजाब से इस्तीफा दिया। चर्चा है कि राज कुमार चब्बेवाल आप से लोकसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं।

.

Latest News