PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

हिमाचल प्रदेश में फिर चढ़ा सियासी पारा, आखिर क्यों इन विधायकों को मिला CRPF का सुरक्षा कुछ, उठने लगे सवाल? जाने पूरा मामला?

himachal-pardesh-shimla-central-security-cover-rebel-mlas-crpf-posted

.

PTB Political न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सभी बागी और निर्दलीय विधायकों के घरों के बाहर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CRPF का पहरा लगा दिया है। कांग्रेस के 6 बागी और 3 निर्दलीय विधायकों के घर के बाहर छह-छह CRPF जवान तैनात किए गए है। हर वक्त दो-दो जवान तीन शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। राज्यसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने वाले 9 विधायकों के बाद अब उनके घर पर CRPF के पहरे ने फिर से प्रदेश का सियासी पारा बढ़ाया है।

.

.

बागी और निर्दलीय विधायक 18 दिन से CRPF के सुरक्षा घेरे में है। अब उनके परिवार को भी सुरक्षा कवर मिला है। इन विधायकों के घरों पर CRPF की तैनाती ने कई सवाल खड़े किए है। अब सवाल उठ रहे हैं कि जिस तरह विधायक की मूवमेंट पर CRPF उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है, क्या इनके परिजनों की मूवमेंट पर भी ठीक इसी तरह नजर रखी जाएगी। सियासी गलियारों में अब यह भी चर्चा हो रही कि क्या विधायक BJP जॉइन करेंगे।

.

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद इन विधायकों के खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन जरूर हुआ है। इससे आने वाले दिनों में प्रदर्शन करने वाले और बागी विधायक समर्थकों में टकराव की संभावना है। सूचना सभी 9 विधायकों के घर पर CRPF की तैनाती की है। इनमें से चैतन्य शर्मा, राजेंद्र राणा, आशीष शर्मा, केएल ठाकुर, होशियार सिंह और देवेंद्र कुमार भुट्‌टों के घर पर CRPF जवानों की मौजूदगी की फोटो भी सामने आ गई है।

himachal-pardesh-shimla-central-security-cover-rebel-mlas-crpf-posted

कांग्रेस के 6 बागी और 3 निर्दलीय विधायक बीते बुधवार को ही ऋषिकेश से गुरुग्राम शिफ्ट हुए हैं। चर्चा यह भी है कि भारतीय जनता पार्टी इन्हें जयपुर भी शिफ्ट कर सकती है। इससे पहले इन्होंने 10 दिन पंचकूला और पांच दिन ऋषिकेश में बिताए हैं। हिमाचल में बीते 27 फरवरी को राज्यसभा सांसद चुनाव हुए हैं। इन चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को वोट दिया। इससे कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के हर्ष महाजन को 34-34 वोट मिले। बाद में लॉटरी से हर्ष महाजन चुनाव जीत गए।

.

.

इन बागी विधायकों पर आरोप है कि इन्होंने पार्टी व्हिप का भी उलंघन किया है। व्हिप जारी करने के बावजूद बागी विधायक कम मोशन, फाइनेंशियल बिल और बजट पास करते वक्त सदन से गैर हाजिर रहे। इसे लेकर संसदीय कार्यमंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने स्पीकर के पास अपील की और स्पीकर ने इन्हें व्हिप के उलंघन का दोषी मानते हुए अयोग्य घोषित ठहराया। हालांकि अपनी अयोग्यता को इन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

.

.

Latest News