PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

नवजोत सिद्धू ने पंजाब सरकार पर जमकर निकली अपनी भड़ास, कहा, पंजाबियों के पैसे पर AAP पार्टी की रोज हो रही है दिवाली,

punjab-congress-leader-navjot-singh-sidhu-aap-government-seek-information-expenditure-chopper-fixed-wing-aircraft-rti-punjab-civil-aviation-department

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के Navjot Singh Sidhu प्रदेश की AAP Government पर जमकर बरसे। उन्होंने पंजाब की मान सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पंजाबियों के माल पर AAP की रोज दिवाली है। इसके अलावा सिद्धू ने आज चंडीगढ़, सेक्टर-17, सिविल एविएशन विभाग पहुंच कर पंजाब सरकार द्वारा चौपर और फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट खर्च की जानकारी भी मांगी है।

.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Navjot Singh Sidhu ने कहा कि देखा गया है कि Punjab Government ने विभिन्न अवसरों पर प्रदेश के आधिकारिक हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया है। पार्टी संबंधी अभियान और विभिन्न दौरों के लिए फिक्सड विंग विमान भी किराए पर लिए गए हैं। सिद्धू ने पंजाब नागरिक उड्‌डयन विभाग, चंडीगढ़ से विभिन्न खातों की जानकारी मांगी है।

Navjot Singh Sidhu ने कहा कि राज्य सरकार को फिक्सड विंग विमान किराए पर लेने से पड़ने वाले वित्तीय बोझ का भुगतान करना पड़ता है। सिद्धू ने जानकारी मांगी है कि बीते डेढ़ साल में पंजाब सरकार द्वारा कितनी बार एक निजी जेट किराए पर लिया गया, विमान को कहां और किस मकसद से ले जाया गया। उन्होंने सभी उड़ानों और विमान सहित किराए पर लेने के कुल बिल समेत किराया और हवाई अड्डे की जानकारी भी मांगी।

.

Navjot Singh Sidhu ने कहा कि जानकारी में आया है कि पंजाब के सरकारी हेलिकॉप्टर का विभिन्न राज्यों में प्रचार के लिए भी इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इस संबंधी जानकारी भी मांगी है। उन्होंने हर बारीक जानकारी जरूरी बताते हुए फिक्सड विंग विमान की प्रति घंटे किराया लागत जानकारी देने की मांग भी की है। सिद्धू ने निर्धारित समय सीमा में जानकारी मुहैया कराए जाने की अपील की है।

Navjot Singh Sidhu ने कहा कि पंजाब के CM Punjab Bhagwant Mann कर्ज लेकर सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं है तो वह पंजाब Governor Banwarilal Purohit को खर्च किए गए पचास हजार करोड़ का हिसाब दें। सिद्धू ने कहा कि CM Punjab Bhagwant Mann ने बड़े-बड़े दावे किए लेकिन सब हवाई साबित हुआ और लोगों को धोखा दिया। उन्होंने CM Punjab Bhagwant Mann को अखबारी मुख्यमंत्री बताया। Sidhu ने कहा कि Punjab Government RTI का जवाब नहीं देती, यही कारण है कि चार बार के सांसद को आज खुद पंजाब सिविल एविएशन विभाग आना पड़ा है।

.

सिद्धू ने कहा कि उन्होंने पंजाब के लोगों को भी चिट्‌ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि जिनकी मेहनत से सड़कें बनती है, आज वही दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने Punjab Government पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन प्रोफेसरों का क्या कसूर है, जिन्हें पक्का करने की बात कही गई थी। उन लोगों का क्या कसूर है जिनसे दो सौ-तीन सौ रुपए पेंशन छीनी जा रही है। सिद्धू ने कहा कि यदि Punjab Government के पास इतने पैसे हैं तो सभी रिक्त पद भर दे, तंज कसते हुए कहा कि कहां गया वो हरा पेन।

.

Sidhu ने AAP सुप्रीमो Arvind Kejriwal के उस दावे पर सवाल खड़ा किया, जिसमें उन्होंने बीस हजार करोड़ का बंदोबस्त करने की बात कही थी। सिद्धू ने पूछा कि अब कहां है वह बीस करोड़ रुपए। उन्होंने कहा कि जुबान भरोसे की हो तो लोग जान कुर्बान कर देते हैं लेकिन केंद्र सरकार क्या कर सकती है, जब राज्य सरकार कहीं का पैसा कहीं लगा देती है। Navjot Singh Sidhu ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र से RDF फंड की मांग कर रही है। लेकिन रूरल डेवलपमेंट फंड (RDF) किसानों पर ही लगाया जाएगा।

.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो पैसा दिया ही, वह उन लोगों पर खर्च ही नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पैसे कहीं से आते हैं-कहीं जाते हैं और लगाए कहीं जाते हैं। Navjot Singh Sidhu ने AAP Government द्वारा बनाए गए मोहल्ला क्लिनिक पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इन क्लिनिक में बेड नहीं है, दोपहर दो बजे के बाद डॉक्टर नहीं होते, एक्स-रे मशीन नहीं और ब्लड टेस्ट करने वाले भी गायब रहते हैं। उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक को चौकी बताते हुए कहा कि ट्रॉमा सेंटर नहीं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार के पास पैसे ही नहीं हैं।

.

Navjot Singh Sidhu ने कहा कि AAP Government सबकुछ फ्री में देने का दावा करती है तो बजट ऐलोकेशन क्यों नहीं बताती। उन्होंने कहा कि पैसे कहां से आएंगे और बजट में ऐलोकेशन कहां दी है। उन्होंने कहा कि वह लगातार यही सवाल करते आए हैं। Arvind Kejriwal कहते हैं कि Kejriwal घूम रहे हैं लेकिन Sidhu भी घूम रहे हैं, लेकिन नकल में अकल तो दिखनी चाहिए। कांग्रेसी नेता Navjot Singh Sidhu ने कहा कि CM Punjab Bhagwant Mann से सरकार बनने के बाद से दो सौ सवाल पूछे जा चुके हैं। लेकिन वह तब से आज तक भगौड़े हैं।

.

Navjot Singh Sidhu ने कहा कि Punjab Government को दो साल कुछ याद नहीं आया और लोकसभा चुनाव से पहले लोगों से हेल्थ फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के पैसे दो साल से कहां है। उन्होंने सवाल खड़े करते कहा कि Punjab Government कोई काम तो बताए, जिसका राज्य के लोगों को फायदा मिला हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कागजों में ही करोड़ों रुपए आ रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि पैसे जेबों में भरे जाते हैं। जबकि सरकार कर्ज से चलाई जा रही है।

Latest News

.