PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में हाईअलर्ट के बावजूद खालिस्तानी आंतकियों की कायराना हरकत, पुलिस फोर्स तैनात,

punjab-gurdaspur-khalistani-slogans-written-during-high-alert-big-news

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब में सुबह से NIA की रेड के चलते पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। हर गांव और मोहल्ले में पुलिस के मुलाजिम घूम रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं। मगर इतनी सुरक्षा के बीच भी पंजाब में माहौल खराब करने के इरादे से बटाला के बीजेपी के जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह उर्फ हिरा वालिया के अर्बन एस्टेट, बटाला के घर के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गई हैं। ऐसा घटना पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशाना खड़ा करती हैं। जब अर्बन एस्टेट कॉलोनी के निवासी रोजाना की तरह सुबह की सैर के लिए निकले तो, उन्होंने भाजपा जिला बटाला अध्यक्ष हीरा वालिया के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदा-बाद के नारे लिखे देखे। जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और प्रशासन से लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की अपील की।

.

punjab-gurdaspur-khalistani-slogans-written-during-high-alert-big-news

 

.

वहीं, मौके पर हीरा वालिया के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस पार्टी द्वारा सबसे पहले लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे को पेंट से मिटाया और स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में जब थाना सिविल लाइन के अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जब भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा वालिया से फोन पर बात करने का प्रयास किया तो, उन्होंने मीडिया के सामने आने से मना कर दिया।

.

.

.

Latest News

.