PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में इंसानियत फिर हुई शर्मसार, झाड़ियों से मिला तीन दिन की नवजात बच्ची का शव,

punjab dead body of newborn girl found in bushes near pratap bagh in jalandhar

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते प्रताप बाग के पास सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सैर कर रहे लोगों ने प्रताप बाग के बाहर झाड़ियों में बच्ची का शव पड़े देखा / इस करतूत को देखकर हर कोई हैरान था और गुस्से में था / सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी मुकेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे /

वहीं थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि बच्ची एक-दो दिन की ही लग रही है और पूर्ण रूप से विकसित है / ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने बच्ची के जन्म के बाद उसे झाड़ियों में कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया / वहां पर सैर कर लोगों ने बताया कि शव के पास कुत्ते घूम रहे थे, जिससे कि उन्होंने कुत्तों को वहां से भगाया और पुलिस को सूचित किया /

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आसपास के अस्पतालों व दाई का काम करने वाली महिलाओं से पूछताछ की जा रही है / वहां पर लगे CCTV कैमरा भी खंगाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है ताकि वहां से सबूत जुटाए जा सकें और आरोपियों के खिलाफ करवाई की जा सके /