PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने किया जालंधर में ANTF की नवनिर्मित इमारत का उद्घाटन

Punjab DGP Gaurav Yadav inaugurating ANTF building in Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज पुलिस लाइन्स जालंधर में ANTF यानी (मादक द्रव्य-विरोधी कार्य बल) जालंधर रेंज की नवनिर्मित इमारत का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन को लेकर डीजीपी ने कहा कि 1.60 करोड़ की लागत से इमारत तैयार की गई है। इस दौरान एडीजीपी की टीम का आभार व्यक्त करते हुए डीजीपी ने कहा कि इस साल में दूसरी इमारत का उद्घाटन किया गया।

.

इसी के साथ 3 करोड़ की लागत से लुधियाना में भी 4 से 5 माह में इमारत तैयार हो जाएगी, वहीं फिरोजपुर में भी एक नई इमारत तैयार की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि हर साल 10 से 12 करोड़ की लागत से एनटीएफ को अपग्रेड किया जा रहा है।  इस दौरान टीम को अपग्रेड गाड़ियां मुहैय्या करवाई गई। डीजीपी ने कहाकि 2.5 करोड़ की लागत से टूल दिया गया जो 500 किस्म के ड्रग्स डिटेक्ट कर सकता है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में शहीद-ए-आजम स. बेअंत सिंह जी की जयंती के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि,

.

इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 जनवरी के बाद उनकी टीम द्वारा 10 हजार गिरफ्तारियां की गई। इस दौरान जांच के बाद कुछ लोगों को छोड़ दिया गया। उन्होेंने कहा कि गैंगस्टर के खिलाफ लगातार उनकी कार्रवाई की जा रही है। वहीं तरनतारन में आप सरपंच के कत्ल मामले में लंडा द्वारा सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लिए जाने को लेकर कहा कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों यूथ के साथ मिलकर उन्हें पैसों का लालच देकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

.

इस मामले में विदेश में बैठे गैंगस्टरों को लेकर रेड कॉर्नर, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए जा रहे है और उन्हें भारत में आकर घटनाओं के मामले में पुलिस जांच में शामिल होना पड़ेगा। वहीं ई-मेल के जरिए धमकियां देने की घटनाओं को लेकर कहा कि भारत का बांग्लादेश के साथ विवाद चल रहा है। ऐसे में कुछ शरारती अनसंरों द्वारा माहौल खराब करने के लिए ईमेल के जरिए धमकियां दी जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, एक घायल, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

.

वहीं लक्की ओबरॉय मर्डर केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में नौकर रही उन्हें पनाह देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने सरहाली केस का जिक्र करते हुए कहा कि विदेश में बैठे गैंगस्टर युवा पीढ़ी को लालच देकर घटनाओं को अंजाम देते है। उस दौरान भी नाबालिग बच्चों को कपड़ों सहित अन्य लालच देकर घटना को अंजाम दिया गया था।

.

यह भी पढ़ें : सलमान के पिता सलीम खान को हुआ ब्रेन हेमरेज, रखा गया डॉक्टर्स की निगरानी में

.

इस दौरान नाबालिगों को काबू करके केस को सुलझाया गया था। डीजीपी ने कहा कि पंजाब बॉर्डर एरिया है और राज्य में हर साल 700 के करीब मर्डर हो रहे है। पंजाब में दिल्ली और हरियाणा की तुलना क्राइम कम है। पाकिस्तान से आ रहे हथियारों और नशे की खेप को लेकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद एंट्री ड्रोन सिस्टम के जरिए भारी हथियार बरामद किए जा चुके है। जिसके बाद काफी ज्यादा नशे और हथियारों पर पुलिस ने नकेल कसी है।