PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब में मिली करारी हार के बाद पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान, ​कांग्रेसी बोले ​​​​​​इस गलती से हारे चुनाव ,

There was a ruckus in the Punjab Congress, the Congressman said that he lost the elections due to this mistake

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में हुई करारी हार के बाद चन्नी सरकार आज इस्तीफा देगी। इसके लिए थोड़ी देर में चरणजीत चन्नी की अगुवाई में थोड़ी देर में आखिरी कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। जिसके लिए सीएम चन्नी चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में पहुंच गए हैं। इस मीटिंग के बाद सीएम चन्नी और उनके सभी 17 मंत्री राज्यपाल को इस्तीफा भेजेंगे। पहले यह मीटिंग सेक्रेट्रिएट में बुलाई गई थी। हालांकि चुनावी हार के बाद इसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तय कर दिया गया। इस बार चुनाव में चन्नी दोनों सीटों से हार गए। इसके अलावा 8 मंत्री चुनाव हार गए। चुनाव में 92 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है। सांसद भगवंत मान अब पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे।

कांग्रेस ने अचानक कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चन्नी को सीएम बना दिया। इसके बाद चन्नी ने ताबड़तोड़ ऐलान करने शुरू कर दिए। 111 दिन की सरकार में उन्होंने करीब 100 फैसले लिए। जिसको लेकर सवाल भी उठे कि सिर्फ ऐलान हो रहे हैं, काम नहीं। हालांकि चन्नी सामने आए और कहा कि सबके नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं। विज्ञापनों में जरूर चन्नी नजर आते रहे लेकिन लोगों तक उनकी छवि नहीं पहुंच सकी। सीएम चरणजीत चन्नी का सबसे बड़ा फैसला 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का था। चन्नी ने इसके होर्डिंग तक पंजाब में लगवा दिए। हालांकि जब विवाद हुआ तो चन्नी ने गवर्नर पर आरोप लगा दिया कि राजनीतिक कारणों से फाइल रोकी गई। इसके जवाब में गवर्नर ने कहा कि ऑब्जेक्शन क्लियर नहीं किए गए। कर्मचारियों के साथ आम लोग भी समझ गए कि चन्नी कोई फैसला नहीं बल्कि उनके साथ राजनीति कर रहे हैं। ऐसे कई फैसलों को लेकर चन्नी की जितनी मशहूरी हुई, जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आया।

पंजाब चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में घमासान मच गया है। कांग्रेस नेताओं ने चरणजीत चन्नी को CM चेहरा बनाने को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए। बस्सी पठानां से कांग्रेस उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी ने तो इसे खतरनाक गलती करार दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिना सीएम चेहरे के ही चुनाव लड़ना चाहिए था। इसके बजाय अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह ही कांग्रेस में रहते तो ऐसी हालत नहीं होती। कांग्रेस का चेहरा ईमानदार होना चाहिए था। पंजाब चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्‌टू भी काफी नाराज दिखे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि चरणजीत चन्नी अब बकरी का ही दूध निकालने का काम करें। ऐसा इसलिए क्योंकि मतगणना से एक दिन पहले चन्नी बकरी का दूध निकालते नजर आए थे। बिट्‌टू की संसदीय सीट में भी कांग्रेस बुरी तरह पिट गई। उनके करीबी मंत्री भारत भूषण आशु तक चुनाव हार गए।