PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

हल्का नकोदर विधानसभा का टिकट आखिर, इस बार होगा किस युवा नेता के हाथ में?

Punjab Elections 2022 After all who will get the ticket of Halka Nakodar assembly Ashwan Bhalla or Arvind Mishra

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : दोस्तों बीते कुछ दिनों से हम जालंधर सेंट्रल से लेकर पंजाब के कई हल्कों के राजनितिक दिग्गजों की बात कर चुके हैं, लेकिन इस बीच नकोदर हल्के में इस समय विधानसभा सीट को लेकर चल रही अंदर की राजनीति कैसे भूल सकते हैं, जो अंदर ही अंदर गरमाई हुई है /

दरअसल नकोदर सीट में अचार सहिंता लगने से पहले तक वहां की विधायक सरदार गुरप्रताप सिंह वडाला जोकि अकाली दल के दिग्गज नेता कहे जाते हैं, लेकिन इस समय हम बात करेंगे कांग्रेस पार्टी की टिकट के दावेदारों की जो इस समय एड़ी चोटी का जोर लगाने में लगे हैं, जिनमें हम पहले बात करेंगे अरविंद शर्मा उर्फ़ अरविंद मिश्रा की जो नकोदर हल्के के अधीन पड़ते शंकर के निवासी हैं, लेकिन बीते सालों से जालंधर में रह रहे हैं /

उनकी राजनीति में पकड़ आज की नहीं बल्कि पुरानी है व इससे पहले शिव सेना समाजवादी से भी जुड़े रहे और बाद में शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय अकाली दल में शामिल हो गए, लेकिन जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए / वह जालंधर से पूर्व विधायक सुशील रिंकू के करीबी बताये जाते हैं / अब वह नकोदर हल्के की सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर राजनीति के गलियारे में अपनी पैठ और मजबूत करना चाहते हैं /

अब बात करते हैं युवा कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला की, जो आदमपुर के रहने वाले हैं और जिनका किरदार हमेशा ही पार्टी हाईकमान ने उनकी छवि व उनके अभी तक पार्टी के लिए किये गए कार्यों को बड़ी ही नजदीकी से देखा है / अश्वन भल्ला बेदाग़ छवि के साथ-साथ आम जनता के उभरते युवाओं की धड़कन कहे जाते हैं / अगर हम अश्वन भल्ला की बात करें तो वह जहां कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता सुनील जाखड़ को अपना गुरु मानते हैं वहीं सुनील जाखड़ उनके बेहद करीबी भी हैं /

यही नहीं अश्वन भल्ला पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भी साथ-साथ अन्य सीनियर नेताओं के भी काफी करीबी हैं / ऐसे में नकोदर हल्के में उनकी युवाओं, बजुर्गों के साथ पकड़ और उनकी हल्के पर दावेदारी पेश करना जायज है / अब देखना यह होगा की अरविंद शर्मा पर या फिर अश्वन भल्ला पर कांग्रेस पार्टी हाईकमान किस पर अपना दाव खेलती है और उसके बाद नकोदर हल्के कि जनता किसे चुनावों में विजयी बनाती है /