PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

डेरा सच्चा सौदा एक बार फिर से नए विवाद में फंसा, जिलाधीश ने जारी किये आदेश,

dera sacha sauda new controversy election commission over crowd gathering in bathinda Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : डेरा सच्चा सौदा पंजाब में नए विवाद में फंस गया है / कुछ दिन पहले डेरे की पंजाब स्थित शाखा में बिना मंजूरी के भीड़ जुटाई गई, जिसमें कोरोना से जुड़ी मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस रखने की सावधानी भी नजर नहीं आई / इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने डेरे को नोटिस भेजा है, जिसमें प्रबंधकों से जवाबतलबी की गई है /

यह वही भीड़ थी, जिसमें पंजाब के राजनीतिक दलों के कई नेता बैठे नजर आ रहे थे / उसके बाद डेरे की बठिंडा स्थित सबसे बड़ी ब्रांच सलाबतपुरा डेरे में भीड़ जुटाने का यह मामला सामने आया / इसी डेरे के प्रमुख राम रहीम कई संगीन आपराधिक केसों में सजा काट रहे हैं और इस समय हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद हैं /

यह भी चर्चा है कि डेरे की तरफ से पंजाब चुनाव से पहले यह शक्ति प्रदर्शन किया गया था, जिसमें भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल, सुरजीत ज्याणी, कांग्रेसी मंत्री विजयेंद्र सिंगला, पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, मंगतराम, आप नेता जगरूप गिल भी पहुंचे थे / यह भीड़ 9 जनवरी रविवार को जुटाई गई थी, जबकि चुनाव आयोग की तरफ से भीड़ जुटाने पर रोक लगा दी गई थी /

बठिंडा के जिला चुनाव अफसर डीसी अरविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि भीड़ जुटाने के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई थी / इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद रामपुरा फूल के रिटर्निंग अफसर से रिपोर्ट मांगी गई है / रिपोर्ट के बाद आयोग के आदेश पर आगे की कार्रवाई करेंगे /

डेरा सच्चा सौदा की सलाबतपुरा शाखा के प्रबंधक हरचरण सिंह ने कहा कि यह कोई खास या चुनावी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि रूटीन में ही हर साल की तरह लोग आए थे / इस बारे में दयालपुरा पुलिस थाने में सूचना दी गई थी, इसके अलावा वहां आए लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी दिया गया था /