PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

सावधान ट्रेन से सफर करने वालो, पंजाब में फिर शुरू होने वाला है रेल रोको आंदोलन, जाने वजह,

punjab-farmers-will-hold-two-hour-rail-blockade-in-19-districts-rail-roko-movement-will-be-started

PTB Big न्यूज़ पटियाला : मांगों को मनवाने के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसान मज़दूर मोर्चा (भारत) पंजाब चैप्टर ने एलान किया है कि वह सूबे के 19 जिलों में 26 स्थानों पर 5 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दो घंटे तक सांकेतिक रेल रोको धरना देंगे। यह विरोध बिजली संशोधन बिल-2025 के मसौदे को रद्द कराने, प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने,

.

Punjab Farmers will hold two hour rail blockade in 19 districts Rail roko movement will be started

.

भगवंत मान सरकार द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों की जबरन बिक्री के विरुद्ध तथा अन्य मुद्दों के संबंध में किया जा रहा है। किसानों की ओर से रेल रोको आंदोलन जिन जगहों पर किया जाएगा, उनमें जिला अमृतसर: दिल्ली–अमृतसर मुख्य रेल मार्ग पर देविदासपुरा और मजीठा स्टेशन, जिला गुरदासपुर: अमृतसर–जम्मू कश्मीर रेल मार्ग पर बटाला रेलवे स्टेशन, गुरदासपुर रेलवे स्टेशन और डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन,

.

Punjab Farmers will hold two hour rail blockade in 19 districts Rail roko movement will be started

.

जिला पठानकोट: परमानंद फाटक, जिला तरनतारन: तरनतारन रेलवे स्टेशन, जिला फिरोज़पुर: बस्ती टैंकांवाली, मलांवाला और तलवंडी भाई, जिला कपूरथला: डडविंडी के पास (सुल्तानपुर लोधी), जिला जालंधर: जालंधर कैंट, जिला होशियारपुर: टांडा (जम्मू कश्मीर और जालंधर रेल मार्ग) और पुराना भुंगाला रेलवे स्टेशन, जिला पटियाला: शंभू और बाड़ा (नाभा), जिला संगरूर: सुनाम शहीद ऊधम सिंह वाला, जिला फाज़िल्का: फाज़िल्का रेलवे स्टेशन,

.

Punjab Farmers will hold two hour rail blockade in 19 districts Rail roko movement will be started

.

जिला मोगा: मोगा रेलवे स्टेशन, जिला बठिंडा: रामपुरा रेलवे स्टेशन, जिला मुक्तसर: मलोट और मुक्तसर, जिला मालेरकोटला: अहमदगढ़, जिला मानसा: मानसा रेलवे स्टेशन, जिला लुधियाना: साहनेवाल रेलवे स्टेशन, जिला फरीदकोट: फरीदकोट रेलवे स्टेशन, जिला रूपनगर (रोपड़): रोपड़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों को जल्द पूरा न किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी।

.

.