PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के 15 गांवों पर बढ़ा बाढ़ का खतरा, टूटने की कगार पर पहुंचे बांध, अलर्ट जारी,

punjab-flood-threat-on-15-villages-of-ludhiana-dam-on-verge-of-breaking

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में लोग इन दिनों गंभीर बाढ़ संकट का सामना कर रहे है। सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और इसके कारण कम से कम 15 गांवों पर बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। भाखड़ा बांध का जलस्तर अब खतरे के निशान से महज एक फुट नीचे है, जिससे बांध की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के चलते भाखड़ा बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ी है।

.

.

जलस्तर बढ़ने के कारण डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका सीधा असर लुधियाना ज़िले के निचले इलाकों पर पड़ रहा है। बीते 10 दिनों में लगभग 40,000 लोग इस स्थिति से प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सतलुज नदी किनारे हो रहे अवैध रेत खनन पर लगाम कसी जाती, तो आज बाढ़ जैसी स्थिति पैदा नहीं होती। तेज बहाव के चलते कई जगहों पर बांध की दीवारें क्षतिग्रस्त होने के कगार पर हैं।

.

.

प्रशासन ने सासराली, खासी खुर्द सहित 15 गांवों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्र घोषित करते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। इन गांवों में बचाव और राहत कार्यों के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और निगरानी के लिए विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए हैं:–

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग हाई अलर्ट पर रहें और प्रशासन की सूचना का पालन करें। जिनके घर दो मंजिला हैं, वे ऊपरी मंजिल में रहें। एक मंजिला या निचले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करें। जरूरी दस्तावेज़ और आवश्यक सामान वाटरप्रूफ बैग में रखें। बुजुर्ग, छोटे बच्चों और बीमार व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाएं।

.

.

जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर:–

प्रशासन ने आपात स्थिति में संपर्क के लिए कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किए हैं, बाढ़ नियंत्रण कक्ष: 0161-2433100, पुलिस हेल्पलाइन: 112, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल अधिकृत सूत्रों से मिली जानकारी पर विश्वास करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता माँगें और सहयोग करें, ताकि जान-माल की हानि को रोका जा सके।

.