PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

जालंधर, बस स्टैंड फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, फिर पलटी, चालक की हुई मौके पर मौत,

jalandhar-one-speeding-car-hit-the-divider-on-the-bus-stand-flyover-then-overturned-the-driver-died-youth-baljeet-chand-on-the-spot

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां पर वीरवार की देर रात बस स्टैंड फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार टाटा पंच कार देखते ही देखते डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई। इस घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना बारादरी की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अमृतपाल पुत्र बलजीत चंद निवासी चौगिट्टी के तौर पर हुई है।

.

.

थाना बारादरी के जांच अधिकारी ASI दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात उन्हें पब्लिक के माध्यम से सूचना मिली कि बस स्टैंड फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय डिवाइडर से टकरा जाने के बाद टाटा पंच कार (नंबर पीबी 08 एवाई 4477) पलट गई। उनके अनुसार वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायल अमृतपाल को बाहर निकाला गया

.

jalandhar-one-speeding-car-hit-the-divider-on-the-bus-stand-flyover-then-overturned-the-driver-died-youth-baljeet-chand-on-the-spot

और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान अमृतपाल पुत्र बलवीर चंद के तौर पर की गई। इसके बाद उसके पारिवारिक सदस्यों को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंचे परिवार ने मृतक की पहचान अमृतपाल के तौर पर की। वहीं जांच उपरांत यह भी पता चला कि मृतक बस्तियात में स्थित बाबू जगजीवन राम चौक के निकट

.

.

लैबोरेट्री चलाता है और आज काम खत्म करने के बाद वह अपनी पंच गाड़ी में सवार होकर घर के लिए निकला था कि जैसे ही वह बस स्टैंड फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई जिस उपरांत उसकी मौत हो गई। थाना बारादरी की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में जमा करवा दिया है। शुक्रवार सुबह शव पोस्टमार्टम के उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

.