.
.
Punjab four criminal arrest in subhanpur loot Case Kapurthala Punjab Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सुभानपुर में 44 लाख रुपए की हुई लूट के मामले को सुलझा लिया गया है / कपूरथला पुलिस ने वारदात को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है /
.
.
आरोपियों के पास से 34 लाख रुपये बरामद किए गए हैं / इस बाबत एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के साथियों की तलाश जारी है / गिरफ्तार किए गए आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठगते थे /
.
.
जिला कपूरथला के एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को सुभानपुर एरिया में फायरिंग कर लाखों की लूट की सूचना मिली / घटनास्थल पर जांच के दौरान पीड़ित अमृतसर निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे को कनाडा भेजने के लिए ट्रैवल एजैंट सिमरणजीत उर्फ प्रिंस से बात की थी /
.
.
कुल सौदा 44 लाख रूपए में तय हुआ था / घटना वाले दिन वे 44 लाख रूपए लेकर अपने साथियों के साथ प्रिंस के कहे मुताबिक पहुंचे / जहां पर प्रिंस व उसके साथियों ने फायरिंग कर दी और 44 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए / एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि वारदात को ट्रेस करने के लिए एस.पी. मनप्रीत सिंह, एस.पी. हरप्रीत सिंह मंडेर, डी.एस.पी. हरिन्द्र सिंह, सी.आई.ए. इंस्पैक्टर बलविन्द्रपाल सिंह तथा थाना सुभानपुर के एस.एच.ओ. शिवकंवल सिंह की टीम गठित की और इस लुटेरा गैंग को धर दबोचा /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Punjab four criminal arrest in subhanpur loot Case Kapurthala Punjab Jalandhar

































