PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन

punjab Government Big Action before Diwali aginst employees on strike

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पंजाब सरकार ने ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने 21 अक्टूबर को सक्षम अधिकारी से छुट्टी की पहली मंजूरी लिए बिना ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करके भेजने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पंजाब सरकार के जनरल प्रशासन विभाग की एस्टेब्लिशमेंट-5 शाखा ने

.

.

21 अक्टूबर, 2026 को एक पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि सरकार के ध्यान में आया है कि अलग-अलग दफ्तरों में कई कर्मचारी 21 अक्टूबर को छुट्टी के लिए सक्षम अधिकारी से पहले से परमिशन लिए बिना ड्यूटी से गैरहाजिर थे। विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागी मुखियों और डिप्टी कमिश्नर को हिदायत की है कि वह अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के अधीन ऐसे सभी

.

.

कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करें। इसके बाद ये लिस्ट जनरल प्रशासन विभाग की एस्टैब्लिशमेंट-5 शाखा की ई-मेल gadestt@gmail.com पर भेजी जाए। पत्र के अनुसार ये आदेश समर्थ अथॉरिटी की प्रवानगी से जारी किए गए हैं। सरकार के इस कदम को हड़ताल के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों का रिकॉर्ड इकट्ठा करने की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम

.

पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट सहित अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों ने काम बंद करके हड़ताल कर दी थी। कर्मचारियों का आरोप था कि सरकार ने मांगों को हल करने के लिए कोई ठोस फैसला नहीं किया गया और पुरानी पेंशन स्कीम समेत दूसरी पेंडिंग मांगों पर कोई सहमति नहीं बनी है। कर्मचारी नेताओं ने ऐलान किया है कि हड़ताल 22 अक्टूबर यानी आज भी जारी रहेगी।

.

यह भी पढ़ें : Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी