PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत भगत सिंह कॉलोनी में बनी झुग्गियों को हटाने के लिए संबंधित लोगों को तीन दिन का समय दिया गया है। बुधवार को नगर निगम की तहबाजारी ब्रांच के सुपरिंटैंडैंट कुलविंदर सिंह नागरा की अगुवाई में इलाके में अनाउंसमेंट करवाई गई और लोगों को झुग्गियां हटाने के निर्देश दिए गए।
. .नगर निगम की ओर से मकसूदां के सामने बनी झुग्गियों और डी.ए.वी. कॉलेज के पुल के नीचे रेलवे लाइनों के पास स्थित झुग्गियों को हटाने के लिए भी अनाउंसमेंट करवाई गई। भगत सिंह कॉलोनी में बनी झुग्गियों को लेकर मिली शिकायतों के बाद निगम की इस कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है। अभियान के चलते संबंधित इलाकों में हलचल देखने को मिल रही है। इसके अलावा, नगर निगम की टीम ने बुधवार को गुलाब देवी रोड पर कार्रवाई करते हुए कई पक्के कब्जे हटाए।
. .निगम के निर्देशों के तहत रेहड़ी लगाने वालों को भी फुटपाथ खाली रखने की हिदायत दी गई है। उन्हें कहा गया है कि रेहड़ियां इस तरह लगाई जाएं कि पैदल आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। निगम का शहर की सड़कों और फुटपाथों को कब्जामुक्त रखने तथा एशियन हॉकी चैंपियनशिप के दौरान शहर की व्यवस्था और सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। निगम की ओर से आने वाले दिनों में भी अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जा सकती है।
.यह भी पढ़ें : पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या
. .
































