PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर जारी किये सख्त नियम, बिना टीकाकरण के सार्वजनिक जगहों पर एंट्री पर लगाई रोक,

Punjab government issued strict rules regarding vaccination ban on entry in public places without vaccination Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में 15 जनवरी 2022 से कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) नहीं लगवाने लोगों को सार्वजनिक जगहों पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा / अधिकारियों ने यह जानकारी दी / उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने मंगलवार को उन सभी व्यक्तियों के सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया, जिन्हें 15 जनवरी, 2022 तक कोरोनावायरस बीमारी के खिलाफ वैक्सीन नहीं लगी है /

सरकार ने कहा कि यह कदम कोविड -19 के बढ़ते मामलों और वायरस के उभरते ओमिक्रॉन वेरिएंट को देखते हुए उठाया गया था / सरकार ने कहा कि केवल पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों को ही सरकारी कार्यालयों, बाजारों और धार्मिक स्थलों में प्रवेश करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति होगी /

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों में सब्जी मंडियां, अनाज बाजार, शॉपिंग मॉल और स्थानीय बाजारों में भी बिना वैक्सीनेशन के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी / इसके साथ ही चंडीगढ़ में स्थित पंजाब सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड और निगम भी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे /

आपको यह भी बता दें कि देश में दी गयी कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक की संख्या मंगलवार को 143 करोड़ पर पहुंच गई है / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को शाम सात बजे तक टीकों की 57 लाख से अधिक यानी 57,76,358 खुराक दी गयी है / मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है /

देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था / अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था / कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के गंभीर रोगों से लोगों के लिये शुरू हुआ / देश ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया /