PTB Big News लुधियाना : पंजाब सरकार ने राज्य में स्टेम पेपर को पूरी तरह से खत्म करने की नीति पर काम शुरू कर दिया है/ जिसके बाद राज्य में ई – स्टम्पिंग के माध्यम से सारा कामकाज किया जायेगा / इसको लेकर सरकार के फिनांशियल कमिश्नर रेवन्यू की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में इसकी पुष्टि करते हुवे 31 जुलाई 2022 तक स्टेम पेपर की वैधता और उसके बाद ई स्टम्पिंग सिस्टम को लागु करने की घोषणा कर दी गई है /
बता दे पहले भी 20 हजार से कम की राशि तक स्टेम पेपर और उसके बाद ई स्टम्पिंग हो रही है जिसके तहत लोगो को बैंक में राशि जमा कर ई स्टम्पिंग बाउचर मिलते है / पेपर स्टेम को राज्य में पूरी तरह खत्म करने की पॉलिसी पर काम कर रही राज्य सरकार ने अब 31 जुलाई तक स्टेम पेपर की वैधता तय कर दी है /
जिसके बाद इसे पूरी तरह खत्म कर दिया जायेगा / पंजाब में हजारो स्टेम वेंडर है जिनके पास लाखो रूपए के स्टेम पेपर खरीदे हुए है / जुलाई तक उक्त स्टॉक को खत्म करने का समय सरकार की तरफ से दिया गया है / जिसके बाद हर छोटी बड़ी रकम के लिए बैंक से ई स्टम्पिंग ली जा सकेगी /








































