PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने पंजाब कांग्रेस को दिया झटका की यह अपील,

sidhu musewala's family gave this appeal to Punjab Congress

PTB Big Political News चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने झटका दे दिया है। मूसेवाला के परिवार ने अपील की कि मूसेवाला का नाम राजनीति के लिए इस्तेमाल न करें। 2 दिन पहले कांग्रेस ने संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए इलेक्शन सॉन्ग लांच किया था। जिसमें सिंगर मूसेवाला के शव और समाधि की तस्वीर दिखाई थी। मूसेवाला की 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी या कोई दूसरा व्यक्ति विशेष अपने राजनीति या किसी भी प्रकार के काम के लिए शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के नाम का इस्तेमाल न करे। इस संबंध में मूसेवाला के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से परिवार ने अपील जारी की है।

कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। पंजाब कांग्रेस और खासकर प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मूसेवाला के बहाने आम आदमी पार्टी और AAP सरकार को घेर रहे थे। उनका कहना था कि लॉ एंड ऑर्डर की कमजोर हालत और सिक्योरिटी वापस लेने से मूसेवाला की हत्या हुई। मूसेवाला की हत्या से यूथ राज्य की भगवंत मान सरकार से नाराज है। इसी को कांग्रेस भुनाने की कोशिश कर रही थी।