PTB News

Latest news
NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम

बड़ी खबर, कलयुगी बाप ने अपने 6 महीने के बच्चे को उतारा मौत के घाट,

Kalyugi father put his 6 month old child to death

PTB Big Crime News जीरकपुर : इंसान का गुस्सा खुद को ही नुकसान पहुंचाता है। इसका एक ताजा उदाहरण मोहाील के जीरकपुर में मिला है। यहां एक बाप ने गुस्से में आकर अपने बच्चे को जान से मार दिया। जीरकपुर के वीआइपी रोड पर स्थित पेंटा होम सोसाइटी में एक बेरहम बाप ने अपने 6 माह के मासूम बच्चे को जान से मार दिया। मासूम न कुछ बोल सकता था और न ही अपने बेरहम बाप से खुद को बचा सकता था। पति पत्नी के झगड़े के बाद आरोपित बाप ने बच्चे का मुंह व गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, जिसकी बलि उनका मासूम बच्चा चढ़ गया। पुलिस ने मृतक बच्चे कि मां कि शिकायत पर आरोपित पिता के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है। अभिषेक शर्मा आइटी पार्क में साफ्टवेयर डेवलपर है। एचएचओ जीरकपुर दीप इंदर बराड़ ने बताया कि आरोपित को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है।

मासूम सार्थक की मां नीतिका (26) ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2020 में अभिषेक शर्मा से हुई थी। अभिषेक मूल रूप से देहरादून उत्तराखंड का रहने वाला है। जनवरी 2022 में उनके घर बेटे ने जन्म लिया था। पति अभिषेक शर्मा की मार्च 2021 में चंडीगढ़ स्थित आइटी पार्क में एक कंपनी में साफ्टेवयर डेवलपर है। दोनों पति पत्नी जीरकपुर की पेंटा होम सोसायटी में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। नीतिका ने बताया कि दोनों पति-पत्नी का आपस में झगड़ा रहता था। शनिवार -रविवार की छुट्टी होने के चलते 11 जून को वह अपने पति के साथ अपने ससुराल गई थी। जहां एक फंक्शन के दौरान उनका ससुराल परिवार के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद नीतिका उसी रात पति अभिषेक के साथ जीरकपुर लौट आई। घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके पति ने उसे घर से बाहर निकालकर अंदर से कुंडी लगा ली।

नीतिका ने कहा कि उसे घर से निकालने के बाद उसके पति ने बच्चे को अपने पास ही रख लिया। जब उसके पति ने दरवाता नहीं खोला तो वह अपनी बहन के घर चली गई। शाम को जब वह घर वापस लौटी तो घर पर ताला लगा हुआ था। वह दोबारा बहन के घर लौट गई और अगले दिन सुबह जब वह घर लौटी तो उसका पति घर पर था। वहीं बेड पर बच्चा लेटा हुआ था। नीतिका जब बच्चे के पास गई तो उसकी सांस नहीं चल रही थी और शरीर नीला पड़ चुका था। जब उसने पति से पूछा तो उसने बताया कि उसने मुंह व गला दबाकर बच्चे को मार दिया है। किस्सा खत्म कर दिया है। इसके बाद मृतक बच्चे कि मां नीतिका ने पुलिस को काल कर घटना की शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पति को हिरासत में लेकर बच्चे के शव को सिविल अस्पताल डेराबस्सी कि मार्चरी में रखवा दिया है।