PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में बड़ी वारदात, मंगेतर की हत्या कर अपने ही घर में दफनाया, ऐसे खुला राज,

punjab-gurdaspur-batala-case-has-been-registered-for-killing-the-fiance-and-burying-her-body

PTB Crime न्यूज़ बटाला : पंजाब के बटाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते गोबिंद नगर भुल्लर रोड के एक घर में मंगनी के बाद बेटी के प्रेमी की हत्या कर शव घर में दफनाने के मामले में पुलिस ने प्रेमिका की मां को हिरासत में लिया था। जिसके बाद थाना सिविल लाइन की पुलिस ने मंगेतर, मंगेतर की मां, भाई व तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए थाना सिविल लाइन के SHO निर्मल सिंह ने जानकारी देते हुए

.

.

बताया कि मृतक युवक साहिल मसीह की मां बेवी पत्नी लयाकत मसीह वासी नवीं आबादी पूंदर बटाला ने अपने बयानों में कहा कि उसका बेटा साहिल (17) जिस स्कूल में पढ़ता था, वहीं न्यू गोबिंद नगर की लड़की चरणजीत कौर चैरी भी पढ़ती थी। दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग चल पड़ा। इसका पता चलने पर दोनों परिवारों की सहमति से उनकी सगाई कर दी गई। साहिल अपनी मंगेतर को मिलने अक्सर उसके घर जाया करता था, क्योंकि वह उसे बुलाती थी।

.

उसने कहा कि रविवार को उसका बेटा अपने मोटरसाइकिल पर मुझे यह कहकर गया कि उसे उसकी मंगेतर चरणजीत ने बुलाया है। हम दोनों कहीं घूमने जा रहे हैं। उसने कहा कि जब छह दिन घर से गए हुए तो वह उसका पता करने के लिए अपने ससुर यूनस मसीह को साथ लेकर चरणजीत कौर के घर गई। वहां उसकी मां को अपने बेटे के बारे पूछा तो उसने उसे ठीक से उत्तर नहीं दिया। यह कहकर टाल दिया वह यहां आया था और फिर चला गया था। उसने आगे कहा कि उसे व उसके ससुर

.

.

यूनस मसीह को उनके घर से इंसानी जिस्म की बदबू आने लगी तो उन्हें उन पर संदेह हो गया। इस पर उन्होंने थाना सिविल लाइन की पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में और क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में उनके घर से कत्ल करके दफनाया हुआ, उनके बेटे का शव निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कुलजीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह, चरणजीत कौर चैरी, अभि तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

.