PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कपूरथला, पुलिस ने सुलझाया HDFC बैंक डकैती का सनसनीखेज मामला, एक को किया गिरफ्तार,

kapurthala-police-arrested-hdfc-bank-robbery-accused-punjab-ssp-kapurthala-gaurav-toora-ips

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला पुलिस ने बैंक डकैती के एक आरोपी को गिरफ्तार कर 13 लाख 10 हजार रुपये और अपराध में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद की। यह सफलता पंजाब के कई जिलों में गहन जांच और छापेमारी के बाद मिली, जिससे सनसनीखेज डकैती का मामला सुलझाया गया। SSP Kapurthala Gaurav Toora IPS ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई 2025 को रावलपिंडी थाना क्षेत्र के गांव रेहाना जट्टां स्थित

.

.

HDFC Bank शाखा के मैनेजर ने सूचना दी कि दोपहर करीब 3 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बंदूक की नोक पर बैंक से 38 लाख 34 हजार 900 रुपये लूटकर सफेद वर्ना कार में फरार हो गए। इसके बाद एफआईआर नंबर 45, धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रभजोत सिंह विर्क, एसपी (डी) कपूरथला और रूपिंदर कौर भट्टी, एसपी फगवाड़ा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई,

kapurthala-police-arrested-hdfc-bank-robbery-accused-punjab-ssp-kapurthala-gaurav-toora-ips

.

जिसमें भारत भूषण (डीएसपी फगवाड़ा), परमिंदर सिंह (डीएसपी डिटेक्टिव, कपूरथला), इंस्पेक्टर जरनैल सिंह (सीआईए इंचार्ज, कपूरथला) और एसएचओ रावलपिंडी मेजर सिंह शामिल थे। टीम ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। अपराध स्थल से 150 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज जांचे। 7 जून 2025 को छापेमारी के दौरान आरोपी गुरमिंदर सिंह, पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी गांव काहलवां, करतारपुर, जालंधर को गिरफ्तार किया गया।

.

.

उसके पास से 13 लाख 10 हजार रुपये और 7.65 एमएम की पिस्तौल बरामद की गई। गुरमिंदर ने खुलासा किया कि अपराध में प्रयुक्त वर्ना कार अन्य दो आरोपियों में से एक की थी। उन्होंने जांच से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल दी थी। शेष दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसएसपी ने कहा कि कपूरथला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।