PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब, पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी-रिंदा की आतंकी साजिश नाकाम, जंगल से बरामद हुई 2 AK-47, ग्रेनेड : डीजीपी पंजाब,

punjab-gurdaspur-isi-big-conspiracy-failed-khalistani-terrorist-rinda-consignment-ak-47-and-hand-grenades-recovered-dgp-punjab-gaurav-yadav

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी संगठन बाबर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ी बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए, जो पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथियों तक पहुंचाए जाने थे।

punjab-gurdaspur-isi-big-conspiracy-failed-khalistani-terrorist-rinda-consignment-ak-47-and-hand-grenades-recovered-dgp-punjab-gaurav-yadav

बरामद सामान में दो एके-47 राइफल, 16 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो P-86 हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हथियार पाकिस्तान की एजेंसियों और रिंदा द्वारा पंजाब में अशांति फैलाने के इरादे से भेजे गए थे। पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़े हमले को टालने में सफल रही है। एजीटीएफ (AGTF) की टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए ISI और आतंकी रिंदा की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

punjab-gurdaspur-isi-big-conspiracy-failed-khalistani-terrorist-rinda-consignment-ak-47-and-hand-grenades-recovered-dgp-punjab-gaurav-yadav

गुरदासपुर के पुराने शाला थाना क्षेत्र में जंगलों से बरामद की गई इस हथियारों की खेप को लेकर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, आगे की जांच जारी है और जल्द ही उन लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी, जो रिंदा के साथ मिलकर पंजाब में इस खेप के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।