PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में रोडवेज-PRTC कर्मचारियों को लेकर आई बड़ी ख़बर, 3 दिन तक नहीं चलेगी बसें, जाने बड़ी वजह,

punjab-roadways-prtc-employees-strike-begins-punjab-buses-not-run-3-days

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी अनुबंध कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल 9 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेगी, जिसके कारण राज्य की सड़क परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

.

.

आपको बता दें कि हड़ताल के कारण 3000 से अधिक सरकारी बसों को सड़कों से हटा लिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वे इन तीन दिनों में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस हड़ताल में न सिर्फ पीआरटीसी पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, बल्कि किसान संगठनों, सीटीयू हिमाचल और अन्य प्रमुख संगठनों ने भी समर्थन दिया है।

.

यूनियन की मुख्य मांगें हैं:–

–ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए
–कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए

.

–यूनियन का आरोप है कि सरकार लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जिससे मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है। हालांकि कुछ बसें स्थायी ड्राइवरों के माध्यम से चलाई जा रही हैं, लेकिन हर डिपो से बहुत ही सीमित संख्या में बसें चल रही हैं, जो यात्रियों की भीड़ को संभालने में नाकाफी हैं।

.

.

प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक परिवहन साधनों का प्रयोग करने और यात्रा से पहले संबंधित बस स्टैंड से जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही, लोगों से सुरक्षित यात्रा और अनावश्यक भ्रमण से बचने का आग्रह किया गया है। फिलहाल, राज्य सरकार की ओर से इस हड़ताल को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ संवाद की कोशिश कर रहा है ताकि समस्या का जल्द समाधान निकाला जा सके।