PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में बचा कॉमर्शियल सिलेंडर का सिर्फ 3 दिन का स्टॉक, 10 हजार शादियों पर बना संकट, घरेलू Gas बुकिंग हुई बंद, विधानसभा में हुआ हंगामा,

Punjab has only 3 days stock of commercial cylinders left

PTB Big न्यूज़ जालंधर / मोहाली : मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब पंजाब में भी दिखने लगा है। प्रदेश में LPG के कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप हो गई है और सिर्फ 2 से 3 दिन का स्टॉक बचा है। का असर अब 10 हजार शादियों पर पड़ सकता है और शादियों में खाने की वैरायटी कम होने की आशंका है। पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद है।

.

.

जिन लोगों के घरों में शादी या अन्य फंक्शन हैं, उन्हें परेशानी होने लगी है। अगर एक-दो दिन में समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मीटिंग भी बुलाई गई है। इस समय गैस एजेंसियां पहले पुरानी बुकिंग क्लियर कर रही हैं, जिससे करीब 7 से 8 दिन की पेंडेंसी चल रही है। हालांकि जिला खाद्य आपूर्ति अफसर सरताज सिंह चीमा का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों को लेकर फिलहाल कोई समस्या नहीं है।

.

.

वहीं लुधियाना और फरीदकोट में सर्वर डाउन होने के कारण घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा फरीदकोट, होशियारपुर और पटियाला समेत कई जिलों में सोमवार से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद है। उधर, कई परिवार शादी की तैयारियों के बीच रिश्तेदारों और दोस्तों के सहारे LPG सिलेंडर का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। सही सप्लाई न होने से पंजाब में करीब से ज्यादा शादियों के मेन्यू छोटा होने की स्थिति बन सकती है।

.

यह भी पढ़ें : CM ने किया आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ, पारदर्शिता और सुरक्षा की जाएगी सुनिश्चित,

.

जालंधर गैस एजेंसी के मालिक ने बताया कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। घरेलू सिलेंडर का पूरा स्टाक है। लोग मारामारी न करें। सरकार ने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए समय 1 महीना कर दिया है। कई कस्टमर ये सवाल लेकर आ रहे हैं कि उनके सिलेंडर बुक नहीं हो रहे। उनको बताया जा रहा है कि सिलेंडर 1 महीने बाद ही बुक होगा। दूसरी तरफ कॉमर्शियल सिंलेंडर की डिलिवरी रोक दी गई है। पीछे से ही सिलेंडर नहीं आ रहे।

.

यह भी पढ़ें : अगर आप भी खरीदना चाहते हैं लैपटॉप, तो अब सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने कब से,

.