PTB News

Latest news
भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र...

होशियारपुर : युवक का सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, बड़े भाई की हुई थी गोली मारकर हत्या, पुलिस जाँच में जुटी,

punjab-hoshiarpur-youth-dead-body-found-big-news

.

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : होशियारपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित माहिलपुर कस्बे के बाहरी इलाके में सुनसान इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही माहिलपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अल्लाह अधिकारियों को सूचित किया। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया भी मौका देखने पहुंचे।

.

.

मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय मनदीप पुत्र दिया सिंह मिगोवाल रूप में हुई। मृतक शादीशुदा था और गांव मेगोवाल का रहने वाला था। मृतक युवक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा कल से घर से लापता था और उसका फोन भी बंद था। आज उसके बेटे का शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले उनके बड़े बेटे की भी माहिलपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

.

.

और अब उनके छोटे बेटे की भी मौत हो गई है। उन्होंने मनदीप की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि मृतक का मोबाइल भी उसके शव के पास से नहीं मिला है। जिसकी पुलिस जांच करे। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने की अपील की है। मौके पर पहुंचे एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि पुलिस को आज सुबह युवक के लापता होने की

.

.

सूचना मिली थी और उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि मृतक कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था। शव के पास से एक सिरिंज और एक चम्मच बरामद हुआ है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नशे का इंजेक्शन लगाते समय उसे दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.

Latest News