PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : दिवाली के मौके पर पंजाब सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। इस अफसरों को अब पे मैट्रिक्स लेवल-13 पर प्रमोट किया गया है। प्रमोट हुए सभी IPS Officers 2008-09 और 2010 बैच के हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जिन 12 IPS Officers को लेवल 13 के तहत प्रमोशन किया है।
. .उनमें प्रमोशन पाने वाले IP Officer राजपाल सिंह, स्वपन शर्मा, ओपिंदरजीत सिंह, हरजीत सिंह, जे एलनचेलियन, धूमन हर्षद निंबले, पाटिल केतन बलिराम, अलका मीना, सतिंदर सिंह, हरमनबीर सिंह, अश्निनी कपूर और सुखवंत सिंह गिल शामिल हैं।
.

आपको यह भी बता दें कि, इससे पहले हाल ही में 1993 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर अर्पित शुक्ला को प्रमोशन मिला था। राज्य सरकार ने अर्पित शुक्ला को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यानि DGP रैंक पर प्रमोट कर दिया था। अर्पित शुक्ला इससे पहले ADGP रैंक पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
. . .




































