PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, गुरु नानकपुरा वेस्ट में 9 साल का बच्चा आया 66केवी की तारों की चपेट में, करंट लगने से बुरी तरह झुलसा,

punjab-jalandhar-9-years-old-child-came-contact-with-66-kv-wires-cctv-camera

.

PTB न्यूज़ “धार्मिक” : जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां 9 साल का एक बच्चा 66केवी की तारों की चपेट में आ गया। यह सारी घटना CCTV में कैद हो गई। तारों की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया था, जिसका इलाज पहले जालंधर के सिविल अस्पताल तो अब अमृतसर में चल रहा है। 

.

.

मिली जानकारी के अनुसार 9 साल का बच्चा पास में ही बनी झुग्गियों में रहता था। उक्त जमीन पावरकॉम की है। उक्त बच्चा खेलता हुआ पार्क के पास आ गया और फिर उसने एक धोर में पत्थर लपेट कर 66केवी तार पर फेंका, जिसके बाद बच्चे को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया। गनीमत यह रही कि बच्चे के आसपास कोई और बच्चा नहीं था।

.

.

जख्मी बच्चा जिसकी पहचान आवर के रूप में हुई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद आवर को आसपास के लोगों द्वारा सिविल अस्पताल जालंधर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर उसका इलाज शुरू किया गया। मगर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत प्रभाव से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।

.

.

वहीं तीसरी कक्षा के छात्र आरव के नाना हरि सिंह ने कहा कि शाम 4 बजे बच्चों के साथ आरव भी पार्क में खेल रहा था। उसने प्लास्टिक नुमा चीज ऊपर की तरफ फेंकी तो एकदम से उस पर बिजली गिर गई। सारे घटनाक्रम का CCTV सामने आया तो घटना स्पष्ट हुई। जब बच्चे को करंट लगा तो आसपास के लोग भी घबरा गए थे। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में दहशत का माहोल बनाए हुआ है।