PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से बड़ी ख़बर, वेबसाइट मालिक कर रहा था युवक को बार-बार ब्लैकमेल, हुआ लापता, फैली सनसनी,

punjab-jalandhar-adampur-youth-from-mehatpur-jalandhar-missing-suspicious-circumstances-big-news

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के मेहतपुर के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालातों में लापता हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। लापता हुआ युवक मेहतपुर स्थित के बुटिक पर काम करता था, जिसे पिछले काफी दिनों से ब्लैकमेलिंग के लिए कॉल आ रहे थे।

.

.

ब्लैकमेलर पीड़ित को उसकी फोटो वायरल करने की धमकियां दे रहा था, जिससे वह काफी परेशान था। लापता हुए युवक की पहचान रेहान पुत्र इंदरजीत खान के रूप में हुई है। जोकि मेहतपुर का ही रहने वाला था। बुटिक संचालक सुखबीर सिंह ने बताया कि बीते दिन वह किसी काम से दुकान के बाहर आया था।

.

punjab-jalandhar-adampur-youth-from-mehatpur-jalandhar-missing-suspicious-circumstances-big-news

.

जब वापस लौटे तो देखा कि रेहान दुकान पर नहीं था। रेहान अपना फोन और पर्स दुकान पर ही छोड़ गया था। मालिकों ने काफी देर तक रेहान की तलाश की, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। मामले में दुकान मालिक ने अपने तौर पर जांच शुरू कि तो पता चला कि एक वेब-साइट का मालिक उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

.

.

पता चला है कि उसकी आपत्तिजनक फोटो एडिट कर उसे भेजी गई थी, जिससे वह काफी परेशान था। आरोपी करीब चार बार में करीब साढ़े चार हजार रुपए ले लिए थे। आपको यह भी बता दें कि मामले की शिकायत थाना मेहतपुर की पुलिस को दी गई है। इस घटना के बाद जहां परिजनों में गुस्सा देखने को मिल रहा है वहीं इस वेवसाईट संचालक के खिलाफ करवाई की भी मांग की जा रही है।

.

Latest News