PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, एडवोकेट जनरल की कार का एक्सीडेंट, युवक-युवती को टक्कर मार पेड़ से टकराई, तीनों अस्पताल में भर्ती

chandigarh-horrible-road-accident-chandigarh-haryana-advocate-general-car-accident

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 27 में हरियाणा के पूर्व एडवोकेट जनरल की कार युवक-युवती को टक्कर मारकर पेड़ से टकरा गई। बताया गया है कि घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई। कार चालक समेत तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

.

.

पुलिस ने हादसे वाली कार नंबर HR04 H 0006 को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पहले कार ने एक युवक और युवती को टक्कर मारी थी। यह कार उसके बाद थोड़ा आगे चलकर पेड़ से टकरा गई है। इसमें कार चालक वकील भी जख़्मी हो गया है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

.

.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह रिनॉल्ट डस्टर कार काफी तेज गति में थी। जब इसकी टक्कर युवक-युवती से हुई तो मौके से भागने के लिए गाड़ी के ड्राइवर ने रफ्तार और तेज कर दी। इस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया है। चालक को भी चोटें आई हैं।

.

.

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, उसके आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि जब यह तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई तो जोरदार धमाका हुआ था। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह कार पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल मनीष देशवाल की बताई जा रही है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हादसे के वक्त इस कार को कौन चला रहा था।

.

Latest News