PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, 19 वर्षीय युवक की हत्या, गर्दन-मुंह पर मिले कई वार के निशान, फैली सनसनी

punjab-jalandhar-dead-body-found-near-leather-complex-road

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां के अधीन पड़ते लेदर कॉम्प्लेक्स के पास से बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंकुल (19) के रूप में हुई है। उसी गर्दन पर किसी तीखी चीज से वार किया गया है।

.

.

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने केस में हत्या का केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। जानकारी अनुसार लेदर कॉम्प्लेक्स​ के गंदे नाले के पास राहगीर ने सुबह करीब सवा 9 बजे एक शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। क्राइम सीन के आसपास पुलिस को काफी खून बिखरा हुआ मिला था।

.

.

.

थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त युवक की हत्या कर कर शव यहां पर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान अंकुल निवासी बस्तियां के रूप में हुई है। जिसके परिवार को मामले की सूचना दे दी गई थी। परिवार ने क्राइम सीन पर पहुंच कर जमकर हंगामा भी किया। जिसके कुछ फोटो वीडियो भी सामने आए हैं।

.

.

.