PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

जालंधर से पीएपी जवानों को लेकर गुरदासपुर जा रही बस खड़े ट्रेलर से टकराई, तीन जवानों की हुई मौत, कई गंभीर घायल,

accident-on-jalandhar-pathankot-highway-in-punjab-punjab-police-bus-collides-with-truck-four-soldiers-killed

.

PTB Crime न्यूज़ होशियारपुर : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर आज हुए एक भयानक हादसे में तीन पुलिस जवानों की दर्दनाक मौत हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा गांव एमा मांगट के पास आज यानि बुधवार की सुबह करीब छह बजे पंजाब पुलिस की बस सड़क पर खड़े ट्रेलर के साथ टकरा जाने से हुआ है।

.

.

इस हादसे में पीएपी के तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर घायल हैं। घायलों को मुकेरियां, दसूया और जालंधर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, जालंधर से पीएपी जवानों को लेकर बस गुरदासपुर जा रही थी। जब वह गांव एम्मा मांगट के पास पहुंची तो घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण

.

.

चालक सड़क पर खड़ा ट्रेलर नहीं देख सका और बस उससे टकरा गई। हादसे में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए और उन्हें मुकेरियां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल कुछ कर्मियों को दसूहा और जालंधर अस्पतालों में रेफर किया गया है। बस का ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गया था और 

.

.

बुरी तरह क्षतिग्रस्त बस के मलबे को काटकर उसे बाहर निकालने में एक घंटे से अधिक का समय लगा लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बस में सवार दो अन्य कर्मियों को मुकेरियां अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि घने कोहरे के कारण घटी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई है। दस अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

.

.