PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के पूर्व CM चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को घेरा कहा-पुलिस का फायदा उठा विरोधी पार्टी के नेताओं पर की जा रही है झूठी FIR,

punjab-jalandhar-former-cm-charanjit-singh-channi-allegation-on-aap-punjab-and-cm-bhagwant-mann-on-mining-and-drugs-case

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आज जालंधर में एक प्रेसवार्ता की और आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सांसद चन्नी ने कहा- शराबियों से एक बच्चा नहीं संभलता, वो पंजाब कैसे संभालेंगे। राज्य को चलाने के लिए खुद की विल पावर चाहिए, जोकि आम आदमी पार्टी के पास नहीं है। सांसद चन्नी ने शहर में पानी की समस्या सहित लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर

.

आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। जालंधर में दिशा कमेटी की मीटिंग के बाद पूर्व सीएम चन्नी ने उक्त प्रेसवार्ता की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि जालंधर के कई विभागों के अधिकारियों के साथ उनकी ये बैठक हुई और शहर के कई मुद्दों पर उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की। जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- मुख्यमंत्री का काम होता है, झगड़ा खत्म करना और किसानों का मसला हल करना।

.

.

मगर मुख्यमंत्री ने खुद ही किसानों के साथ लड़ाई कर ली। ऐसे में कैसे सरकार चलाई जाएगी। चन्नी ने आरोप लगाया कि मेरे साथ दीपक आए हैं, उनकी किसी के साथ बहस हुई थी। मगर उन पर बहस करने के बाद ही हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर दिया गया। ये एफआईआर राजनीतिक दबाव के चलते की गई है। पुलिस द्वारा झूठे केस बना कर विरोधी पार्टी के लोगों को फंसाया जाता है। जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने

.

.

कहा- पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है। मुझे खुद को फिरौती के लिए कॉल आ चुका है। हमारे बच्चे नशों के साथ मर रहे हैं। मगर पंजाब के सीएम इस पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान की शह पर अवैध रूप से माइनिंग हो रही है। किसी भी जगह पर माइनिंग का ठेका नहीं दिया गया है। ये सब कुछ सीएम मान के शह पर हो रहा है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। इस आम आदमी पार्टी की सरकार और

.

.

पुलिस एक साथ मिलकर विरोधी पार्टी के लोगों को टारगेट कर रहे हैं। जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा- आम आदमी पार्टी ने धक्केशाही करके नगर निगम में अपना मेयर बना लिया। आदमपुर में आज किसी तरह कोई सड़क नहीं बनी हुई है। शहर का भी यही हाल है। सरकार को सही ढंग से चलाने की लियाकत ही नहीं है। जिससे सरकार पंजाब की राजस्व स्थिति को ठीक कर सके। मगर सरकार के पास इस पर कोई प्लानिंग नहीं है।