PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

जालंधर में युवकों ने लगाई हाइवे पर रेस, 4 विदेशी नागरिकों सहित 6 हुए गंभीर रूप से घायल,

punjab-jalandhar-highway-bike-collision-african-youths-and-punjabi-injured-overtake-accident-in-rama-mandi

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में हाईवे पर रामामंडी रेलवे स्टेशन के सामने तीन बाइकें आपस में टकरा गईं। इसमें एक बाइक और एक एक्टिवा सवार विदेशी(नीग्रो) आपस में रेस लगा रहे थे। आपस में टकराने के बाद उनकी बाइक ने स्प्लेंडर सवार को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन ​नीग्रो और उनकी महिला साथी घायल हो गईं। इसके अलावा स्प्लेंडर सवार सरदार और पीछे बैठी लड़की भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

.

.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर मौजूद जूस की रेहड़ी चालक रामू ने बताया कि रामा मंडी की तरफ से नीग्रो बड़ी तेज रफ्तार से फगवाड़ा की तरफ जा रहे थे। एक पल्सर मोटरसाइकल पर था, दूसरा लाल रंग की एक्टिवा पर था। वे एक दूसरे रेस लगा रहे थे। एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में, जब वे एक दूसरे को ओवरटेक करने लगे तो एक दूसरे से आपसे में टकरा गए।

.

.

उनका बैलेंस बिगड़ने के कारण पास से जा रहे एक सरदार के स्प्लैंडर मोटरसाइकल से भी टकरा गए। सरदार की स्प्लेंडर बाइक पर एक लड़की भी बैठी थी। उन दोनों समेत 6 लोग बुरी तरह घायल हुए। रामू ने बताया कि उनको उपचार के लिए रामा मंडी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स, पीसीआर टीम ने मोटरसाइकल को रोड से उठ-वा कर थाना रामामंडी में भेज दिया।

.

.