PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आए रही है। जहां के अधीन पड़ते थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव लिदड़ा के बीती शाम करीब सात बजे गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विधिपुर के रहने वाले रंजीत कुमार उर्फ गोपी के रूप में हुई है। गोली युवक के पैर में लगी। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
.Punjab Jalandhar youth shot in leg accidental fire highway detained in hospital
.पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार युवक रात को जालंधर अमृतसर हाईवे पर गांव के बाहर पेशाब करने के लिए रुका था। इस दौरान कमर के पास रखे अवैध देसी पिस्तौल को बाहर निकालने लगा तो गोली चल गई। गोली युवक के पैर में लगी, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
.Punjab Jalandhar youth shot in leg accidental fire highway detained in hospital
.गोली चलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मकसूदां पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। पिस्तौल को कब्जे में लेकर उसके पुलिस कर्मी उसके पास तैनात कर दिए है। डीएसपी करतारपुर ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और वह बनती कार्रवाई जरूर करेंगे। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है। उसे गोली अपने पास रखे पिस्टल से लगी है। इस बात की जांच की जा रही है इस ने अपने पास पिस्टल क्यों रखा था।
. .








































