PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, अर्बन एस्टेट निवासी 32 वर्षीय 2 बच्चों की मां हुई प्रेमी संग हुई फरार,

punjab-jalandhar-mother-of-2-children-missing-suspicious-circumstances-big-news

.

.

PTB Shocking न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में अर्बन एस्टेट निवासी 32 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। इसे लेकर थाना-7 में परिवार द्वारा लिखित में शिकायत दी गई है। मध्यप्रदेश के छतरपुर की रहने वाली महिला जालंधर में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। बीते दिन वह घर से काम पर जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

.

.

महिला के पति ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह परिवार घर पर था और वह काम पर जाने के लिए निकल गया था। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी घरों में काम करती है तो वह भी काम पर जाने के लिए निकल गई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद से पत्नी का कोई अता पता नहीं है। जिसके बाद अगले दिन मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। महिला के पति ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले पता चला था कि उसकी पत्नी का एक दोस्त है।

.

.

.

जिससे वह काफी समय से बातचीत कर रही थी। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। मगर फिर पारिवारिक सदस्यों की सहमति से बैठकर सारा मामला सुलझा लिया गया था। परिवार ने शक जताया है कि उक्त आरोपी ही उसकी पत्नी को भगा ले गया है। महिला दो बच्चों की मां है, जिसका एक 6 और दूसरा 11 साल का बच्चा है। पीड़ित ने बताया कि साल 2011 में उसकी शादी परिवार की सहमति से हुई थी। शादी से उसे दो बच्चे हैं।

.

.

.