PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में पहुंचा भारत का पासपोर्ट, किस रैंकिंग में पहुंचा, जानें?

france-topped-henley-passport-index-2024-know-india-pakistan-china-maldives-passport-ranking-tlifwr

.

PTB Big न्यूज़ फ्रांस : हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 (Henley Passport Index) 2024 जारी हो चुका है जिसमें फ्रांस ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। फ्रांस के पासपोर्टधारी 194 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। किसी भी देश के पासपोर्ट की मजबूती से पता चलता है कि वो एक सॉफ्ट पावर के तौर पर विश्व में कितना प्रभावशाली है।

.

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने इस साल पिछले साल से खराब प्रदर्शन किया है और भारतीय पासपोर्ट एक स्थान नीचे फिसलकर 85वें स्थान पर आ गया है। किसी देश का पासपोर्ट कितना मजबूत है, हेनले इंडेक्स में इसका निर्धारण वीजा फ्री एक्सेस से किया जाता है। यानी जिस देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सबसे अधिक देशों में बिना वीजा यात्रा की जा सकती है, वो पासपोर्ट सबसे मजबूत होता है।

.

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में फ्रांस शीर्ष पर रहा है। फ्रांस के साथ-साथ जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन शीर्ष स्थान पर हैं. भारत का पासपोर्ट 2024 में पिछले साल के मुकाबले एक स्थान नीचे फिसला है। भारत की रैंकिंग में गिरावट थोड़ी हैरान करने वाली है क्योंकि पिछले साल जहां भारत के पासपोर्टधारी 60 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते थे लेकिन इस साल वीजा फ्री देशों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।

.

वहीं, पाकिस्तान की रैंकिंग की बात करें तो, यह पिछले साल की तरह ही इस बार भी 106वें स्थान पर है। भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश भी पिछले साल से एक स्थान पर आ गया है। भारत का समुद्री पड़ोसी मालदीव का पासपोर्ट पहले की तरह ही मजबूत बना हुआ है। मालदीव का पासपोर्ट 58वें स्थान पर है और मालदीव के पासपोर्टधारी 96 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।

.

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में चीन के पासपोर्ट ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। साल 2023 में जहां चीन का पासपोर्ट 66वें स्थान पर था, इस साल यह दो अंक उछाल के साथ 64वें स्थान पर आ गया है। चीन ने कोविड महामारी के बाद अपने पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए कई यूरोपीय देशों को वीजा फ्री एंट्री दी है। वहीं, अमेरिका का पासपोर्ट भी पिछले साल के मुकाबले इस साल मजबूत हुआ है।

.

पिछले साल अमेरिका 7वें स्थान पर था लेकिन इस साल यह 6वें स्थान पर आ गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की वेबसाइट पर लिखा है कि उनके पास विभिन्न देशों के पासपोर्ट का पिछले 19 का डेटा है। वेबसाइट पर लिखा गया है, ‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन प्राधिकरण (IATA) के विशेष डेटा पर आधारित अपनी तरह का एकमात्र सूचकांक है। सूचकांक में 199 अलग-अलग पासपोर्ट और 227 अलग-अलग ट्रैवल डेस्टिनेशन शामिल हैं।

.

इंडेक्स मासिक रूप से अपडेट होता है और जब यह आकलन किया जाता है कि कोई पासपोर्ट वर्ल्ड मोबिलिटी स्पेक्ट्रम पर कहां रैंक करता है, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनियाभर के नागरिकों और स्वतंत्र देशों के लिए एक मानक है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले दो दशकों में वैश्विक गतिशीलता में अहम बदलाव आया है। साल 2006 में लोग औसतन 58 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते थे, लेकिन इस साल यह संख्या लगभग दोगुनी होकर 111 देशों तक पहुंच गई है।

.

.

.