PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

जालंधर से सांसद सुशील रिंकू के बयान राजनीति की सियासत में हो सकता है बड़ा धमाका? बदल सकती है क्या पूर्व CM चन्नी की सीट?

punjab-jalandhar-mp-sushil-rinku-wants-aap-party-congress-alliance-punjab-as-well

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू ने राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान देकर राजनीति की सियासत व लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भूचाल ला दिया है। सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि अगर आप और कांग्रेस पंजाब में भी गठबंधन करती हैं तो इसका फायदा दोनों पार्टियों को होगा। उन्होंने इसके लिए चंडीगढ़ नगर चंडीगढ़ निगम मेयर चुनाव का उदाहरण भी इस बयान के साथ दी है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि सुशील कुमार रिंकू जालंधर लोकसभा सीट के उप-चुनाव में जीते थे। उन्होंने कांग्रेस की कर्मजीत कौर चौधरी को हराया था। कर्मजीत कौर चौधरी पूर्व सांसद स्व. चौधरी संतोख सिंह की पत्नी है। सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा- ये चुनाव सिर्फ जालंधर के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए है। इसलिए पंजाब में दोनों पार्टियों को एक साथ चुनाव लड़ना चाहिए।

.

la blossoms school jalandhar

रिंकू ने कहा- ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए है। इसलिए भारत वासियों के हित में यही सही है कि हम एक साथ चुनाव लड़े और लोकतंत्र को बचाएं। उन्होंने कहा कि नेताओं को अपने निजी हितों को एक तरफ रखकर व्यापक हितों और लोकतंत्र के लिए काम करना चाहिए। यही नहीं सांसद सुशील रिंकू ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा- AAP और कांग्रेस के गठबंधन से दोनों पार्टियों को चंडीगढ़ में अपना मेयर बनाने में मदद मिली है। वहां गठबंधन का प्रयोग सफल रहा है। अगर देश के बाकी राज्यों में गठबंधन हो सकता है तो पंजाब में भी इस गठबंधन का फायदा हो सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर बने INDIA गठबंधन में कांग्रेस और AAP पहले से ही शामिल हैं तो पंजाब में भी इस पर विचार करना चाहिए।

.

.

आपको यह भी बता दें कि पिछले साल अप्रैल माह में सांसद रिंकू कांग्रेस का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, जिसके बाद आप ने उन्हें जालंधर से उम्मीदवार उतारा था और उक्त चुनाव में उन्हें जीत मिली। मगर अब 11 माह बाद उनका झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ गया है। रिंकू का ये बयान पूरे पंजाब की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनितिक विशेषज्ञों की मानें तो अगर सच में आप और कांग्रेस पार्टी पंजाब में गठबंधन कर चुनाव लड़ने की कोशिश करती है तो पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का पता भी जालंधर से कट सकता है,

.

.

जिसका सीधा फायदा सांसद सुशील रिंकू को ही होगा, वहीं जो कांग्रेसी नेता बीते दिनों आप में शामिल हुए हैं उनको एक बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि सीट बटवारे के साथ ही उनका राजनैतिक करियर दाव पर भी लग सकता है और सकता है सुशील रिंकू की सीट ही बदल दी जाये, अब देखना बहुत दिलचस्प होगा की लोकसभा चुनावों से पहले आप के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू के इस बयान के बाद के बाद राजनिति के गलियारे में क्या हलचल होती है।

.