PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

कपूरथला से बड़ी ख़बर, NCB की टीम पर हुई फायरिंग, कोरियर मालिक जख्मी, आरोपी को किया गिरफ्तार,

firing-on-ncb-team-came-from-chandigarh-courier-owner-injured-in-kapurthala-punjab

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला में गुरुवार देर रात गांव सुन्नड़वाल के नजदीक सुखानी पुल पर एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में छापेमारी करने आई नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें टीम संग आया कोरियर मालिक गोली लगने से जख्मी हो गया।थाना सदर की पुलिस को दी शिकायत में एनसीबी चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर कुलदीप तोमर ने बताया कि वह 20 मार्च की रात करीब नौ बजे एसआई परमजीत कुल्लू,

.

.

एसआई सोनू कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल विशाल पांडे, कांस्टेबल मिजान तोमर बासवारी अपनी दो गाड़ियों में सवार होकर चौकी काला संघिया कपूरथला पहुंचे। वहां से पुलिस कर्मियों को साथ लेकर 18 मार्च को लुधियाना से यूके कोरियर की आधा किलो अफीम के मामले को लेकर काला संघिया व आसपास के एरिया में जा रहे थे। उनके साथ एक कार में कोरियर मालिक व उनके कर्मी भी थे।

.

उन्होंने बताया कि उनके पास पर्याप्त सुबूत थे कि उक्त अफीम गांव सुन्नड़वाल निवासी पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा व इकबाल सिंह उर्फ सोनू ने ही यूके में किसी को कोरियर की थी। लोकल पुलिस की मदद से वह पिंदा के मामा इंद्रजीत सिंह के पास पहुंचे और उन्हें पिंदा व सोनू की शिनाख्त के लिए साथ ले लिया। पुलिस टीम जब उनकी तलाश कर रही थी तो रास्ते में एक सफेद रंग की बोलेनो कार आती दिखाई दी। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस कार में पलविंदर पिंदा व इकबाल सोनू हैं। इस पर उन्होंने बोलेनो कार को रुकने का इशारा किया तो दोनों ने कार तेज रफ्तार से भगा ली।

.

.

टीम ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और हाईवे पर आ गए। जब उनकी कार नहीं दिखी तो वह उनकी तलाश में जुट गए। इसी बीच एक सफेद रंग की बोलेनो कार आती दिखाई दी। जिसके साथ ग्रे कलर की खुली कैंपर जीप भी थी। जिसमें 7-8 हथियारबंद लोग सवार थे। कुछ तेजधार हथियार से लैस थे। दोनों वाहन उनकी तरफ तेजी से आते हुए फायर करने लगे। कुलदीप के अनुसर उन लोगों ने चलते वाहनों से उन पर करीब 25-30 अंधाधुंध फायर किए। लेकिन उनकी टीम की कार तेज होने की वजह से बचाव हो गया। हालांकि उनके साथ चल रही कोरियर मालिक व उनके कर्मियों की कार में सवार विशाल शर्मा की जांघ में एक गोली लगी जिससे वह जख्मी हो गया।

.

.

विशाल शर्मा को वह पिंदा व सोनू की शिनाख्त के लिए साथ लाए थे, क्योंकि इन दोनों ने ही पार्सल किया था। हमलावरों के दोनों वाहन फायर करते हुए आगे निकल गए। उनकी टीम की ओर से दोनों वाहनों का पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि कुछ दूरी पर उनकी व पुलिस की टीम ने घेर कर पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा सुखानी पुल के समीप बनी कोठियों से बोलेनो कार के साथ पकड़ लिया। बाकी आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

.

चौकी काला संघिया के पुलिस कर्मियों ने जख्मी विशाल शर्मा निवासी मकसूदां को पहले सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया, जहां से उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। थाना सदर के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा, इकबाल सिंह उर्फ सोनू, कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा सभी निवासी गांव सुन्नड़वाल, बल्ली निवासी काला संघिया व कांता निवासी गांव कोहाला व आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।

Latest News