PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के सबसे पॉश इलाके में अपहरण से फैली सनसनी, बोलेरो सवार 6 युवकों ने पहले की थी बुरी तरह से पिटाई, महिला ने किस पर लगाया इल्जाम,

punjab-jalandhar-news-burger-vendor-attacked-mithapur-road-big-crime-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर के सबसे पॉश इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते मॉडल टाउन से सटे मीठापुर रोड के पास एक बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले को कुछ अज्ञात युवकों ने जमकर पीटा और जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद पूरे इलाके में जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल के रहने वाले प्रकाश नाम के व्यक्ति के साथ करीब 6 लोगों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने प्रकाश को अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गए। वारदात होती देख तुरंत मोहल्लावासी इकट्ठा हो गए थे। मां ने आरोप लगाया है कि एक शराब ठेकेदार उनके बेटे को फंसा रहा है।

.

.

प्रकाश की मां ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी। जब वह लौट रही थी तो, प्रकाश के साथ मारपीट हो रही थी। इस दौरान जब वह उन्हें छुड़ाने पहुंची। जहां आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। वारदात का पता चलते ही मोहल्लावासियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत पीसीआर टीम और थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी।

.

.

फिलहाल देर रात तक मामला क्लियर नहीं हो पाया था। पुलिस ने प्रकाश का फोटो कब्जे में लेकर विभिन्न स्थानों और एरिया में सर्कुलेट कर दिया है। जिससे पता चल सके की आरोपी पीड़ित को कहां लेकर गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार प्रकाश को आरोपी कुकी ढ़ाबा से अपने साथ लेकर मिट्ठापुर रोड की ओर फरार हुए हैं।

.

Latest News