PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर : कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की फिर बड़ी मुश्किलें,

ceo-punjab-writes-letter-to-election-commission-india-on-charanjit-singh-channi-poonch-terror-comment-alleges-violation-of-mcc

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने पुंछ आतंकी हमले पर कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत चन्नी की टिप्पणी को चुनावी प्रक्रिया का उल्लंघन बताया है। पंजाब के सीईओ सिबिन सी ने मंगलवार को जानकारी दी कि, “जालंधर जिला चुनाव अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार, यह (चन्नी की टिप्पणी) एमसीसी (आदर्श आचार संहिता) का उल्लंघन है।”

.

.

जिसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने इस मामले पर आगे की कार्रवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। बता दें कि 4 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने भारतीय वायुसेना (IAF) के काफिले पर हमला कर दिया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और 4 घायल हो गए थेॉ। भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए हमले पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चन्नी ने कहा था, ”ये सब स्टंट हैं, हमले नहीं।

.

.

जब भी चुनाव नजदीक आते हैं तो ऐसे स्टंट किए जाते हैं।’ बीजेपी को जिताने दीजिए इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों के जीवन और शरीर से खेलना जानती है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से की गई इस टिप्पणी पर सवाल उठाए गए और कार्रवाई की मांग भी की गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चन्नी की टिप्पणी को ‘निंदनीय’ बताया था और

.

.

कांग्रेस नेतृत्व से सैनिकों के अपमान के लिए देश की जनता से माफी मांगने को कहा था। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने चन्नी के बयान को घृणित और सैनिकों का अपमान बताया हैं। चन्नी ने बाद में कहा कि उन्हें देश के सैनिकों पर गर्व है लेकिन 2019 पुलवामा आतंकी हमले को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अब तक यह पता नहीं लगा सकी कि हमला किसने किया।

.

.

.