PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

फिल्लौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इस कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार,

punjab jalandhar philaur police nabbed gangster vicky vilatiya pistol magazine two live cartridges scorpio vehicle recovered former kabaddi

पीटीबी न्यूज़ जालंधर / फिल्लौर : पंजाब में जालंधर की फिल्लौर पुलिस ने एक गैंगस्टर को काबू किया है। गैंगस्टर की पहचान गांव पत्ती बादल की निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ विक्की वलैतिया के रूप में हुई है। विक्की वलैतिया से पुलिस ने एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।

मनप्रीत उर्फ वलैतिया उन्हीं गैंगस्टरों का साथी था जिन्होंने पिछले दिनों फगवाड़ा में गाड़ी लूटी थी और कॉन्स्टेबल को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने जो स्कॉर्पियो बरामद की है, इसी गाड़ी में वलैतिया पुलिस के साथ हुए मुकाबले के दौरान चौथे गैंगस्टर को भगा कर ले गया था। जिसे बाद मोहाली में पकड़ा गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फगवाड़ा में वारदात करने वाले गैंगस्टर विक्की वलैतिया के पास ही रुके हुए थे। उसी ने उनकी मदद की थी। वारदात के बाद गैंगस्टरों के रहने खाने का सारा प्रबंध करता था। हालांकि विक्की वलैतिया पर सिर्फ मारपीट और लड़ाई झगड़े के ही मामले दर्ज हैं।

मनप्रीत उर्फ विक्की वलैतिया कबड्डी का खिलाड़ी था। उसे नशे की लत लग गई। इसी नशे की लत ने उसे कबड्डी खिलाड़ी से गैंगस्टर बना दिया। वह लोगों से लड़ाई झगड़े और मारपीट करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वलैतिया अच्छे परिवार से है, लेकिन उसकी गलत संगत ने उसे अपराधी बना दिया।

Latest News