PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में फिर हुई लूट, तेजधार हथियार से किया हमला कर किया व्यक्ति को घायल,

punjab jalandhar robbers looted 60 thousand bhargava camp jalandhar robbers attacked sharpen weapons coconut supplier imran going bring food after unloading truck

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर के भार्गव कैंप में बदमाशों ने नारियल सप्लाई करने वाले व्यक्ति पर हमला कर 60 हजार रुपए लूट लिए। नारियल की गाड़ी खाली करवाने के बाद इमरान और उसका साथी दीपांशु खाने लाने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें लुटेरों ने घेर लिया और कड़े और तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया।

इमरान के साथ दीपांशु ने बताया कि उसे लुटेरों ने थप्पड़ मारे तो वह मौके से भाग गया, लेकिन लुटेरों ने इमरान को लुटेरों ने कालर से पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर पर कड़े मारे। लुटेरों के हाथ में तेजधार हथियार भी थे। जिससे इमरान की सिर पर वार किया। इसके बाद इमरान की जेब से पैसे लूट कर भाग गए।

सिर पर चोटें लगने से बुरी तरह घायल इमरान ने कहा कि वह रोज शहर में नारियल पानी की रेहड़ी लगाने वालों से कलेक्शन करता है। उसकी जेब में 60 हजार रुपए थे वह लूट कर ले गए। उसने यह पैसे जो नारियल की गाड़ी खाली करवाई थी उसकी पेमेंट करनी थी। लुटेरे इतने शातिर थे कि जाते-जाते उसका मोबाइल भी तोड़ गए ताकि वह वारदात के बारे में किसी को बता न सके। उसे शक यह भी था कि कहीं उसका बाइक भी न ले जाएं, लेकिन वह बाइक को छोड़ गए।

Latest News